एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Remarks: 'देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए था, ये....', बोले असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक गलती था. उन्होंने विभाजन के वक्त के नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है.

Asaduddin Owaisi On Partition Of India: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार (16 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था. उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए था.

ओवैसी ने देश के विभाजन को 'ऐतिहासिक गलती' करार दिया और कहा कि एक लाइन में वह इस पर जवाब नहीं दे सकते हैं. उन्होंने विभाजन के समय के नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की एक किताब पढ़ने का सुझाव भी दिया.

...ऐतिहासिक गलती का एक लाइन में जवाब नहीं दे सकता- असदुद्दीन ओवैसी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए कहा, ''ऐतिहासिक रूप से यह एक देश था और दुर्भाग्य से इसे विभाजित कर दिया गया. यह नहीं होना चाहिए था. मैं तो यही कह सकता हूं लेकिन अगर आप चाहें तो एक डिबेट कराएं और मैं आपको बताऊंगा कि इस देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार है… मैं उस समय की गई ऐतिहासिक गलती का एक लाइन में जवाब नहीं दे सकता.''

मौलाना आजाद की किताब पढ़ने की दी सलाह

ओवैसी ने आगे कहा, ''इस देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए था. वह गलत था. उस समय जितने भी नेता थे वे सभी (विभाजन के लिए) जिम्मेदार थे. अगर आप मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब 'इंडिया विंस फ्रीडम' पढ़ते हैं तो मौलाना आजाद ने सभी कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया था कि देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए.''

बता दें कि असदुद्दीन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अगले महीने ही तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है. राज्य में 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी. ओवैसी बीजेपी के अलावा कांग्रेस के खिलाफ भी आक्रामक नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- BJP-JDS Alliance: एचडी देवेगौड़ा की पार्टी में टूट? JDS प्रदेश प्रमुख सीएम इब्राहिम ने BJP से गठबंधन को लेकर दिया अहम बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP वर्कर हैं अभिजीत दीपके', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
'AAP वर्कर हैं अभिजीत दीपके', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget