एक्सप्लोरर

Partha Chatterjee: पार्थ चटर्जी AIIMS से कोलकाता के लिए रवाना, ED ने बीमारी को बताया नाटक, 3 अगस्त तक मंत्री-अर्पिता रहेंगे रिमांड पर

Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला के आरोपी मंत्री पार्थ चटर्जी को भुनेश्वर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के बाद हवाई जहाज से कोलकाता ले जाया जा रहा है.

Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) में आरोपी मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भुवनेश्वर (Bhuvaneshwar) से कोलकाता (Kolkata) लेकर आ रही है. आज सुबह ही उन्हें भुवनेश्वर एयरपोर्ट ले जाया गया जहां से उन्हें हवाई जहाज द्वारा कोलकाता ले जाया जा रहा है. भुवनेश्वर एम्स की रिपोर्ट के बाद पार्थ चटर्जी को तीन अगस्त तक ED की हिरासत में रहेंगे. उनके साथ मामले की एक ओर आरोपी अर्पिता मुखर्जी को भी तीन अगस्त तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया है. अदालत ने उनका हर 48 घंटे में चेकअप करने का भी निर्देश दिया है.

पार्थ चटर्जी को अदालत के आदेश के बाद रविवार को चिकित्सकीय जांच के लिए भुवनेश्वर एम्स ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है. भुवनेश्वर एम्स ने कहा कि पार्थ चटर्जी को पुरानी बीमारियों के कारण परेशानी है लेकिन उनकी हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें भर्ती किया जाए. मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद अब उन्हें ईडी अधिकारी कोलकाता के सीजीओ कॉम्पलेक्स ले जा रहे हैं. इससे पहले वह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हुए थे. मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ईडी ने कोर्ट में कहा कि पार्थ की बीमारी नकली थी, उन्हें पुरानी बीमारी के कारण परेशानी हो रही थी, उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- National Herald Case: सोनिया गांधी से आज फिर ED की पूछताछ, विरोध में राजघाट समेत देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

तीन दिन बाद सीएम ममता बनर्जी ने यह कहा

पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुप्पी तोड़ी. CM ममता ने कहा कि अगर पार्थ ने गलती की है तो साथ नहीं देंगे. बता दें कि सूबे में जब कथित शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ तब पार्थ चटर्जी बंगाल के शिक्षा मंत्री थे. फिलहाल वह ममता कैबिनेट में उद्योग और वाणिज्य मंत्री हैं. वहीं, अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई थी. ईडी की पूछताछ के दौरान अर्पिता ने कहा कि बरामद हुई राशि पार्थ चटर्जी की है. अर्पिता मुखर्जी पर आरोप है कि उन्होंने 12 शैल कंपनियों में पैसा लगाया था. वहीं, ईडी को पार्थ और अर्पिता की साझा संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं.  पार्थ ने इस संपत्ति को 2012 में खरीदा था. पार्थ चटर्जी के वकील ने अदालत में कहा कि मंत्री को बिना समन गिरफ्तार किया गया है. 22 जुलाई को ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया था. तीन दिन उनकी हिरासत पूरी हो गई है.

यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas को खास अंदाज में मना रही भारतीय सेना और वायु सेना, दिल्ली से द्रास पहुंचा साइकिलिंग अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget