एक्सप्लोरर

Pratap Bajwa Slams Sunil Jakhar: 'कांग्रेस में बीजेपी के भेदिया थे सुनील जाखड़', जानें प्रताप सिंह बाजवा ने ऐसा क्यों कहा

Congress Vs BJP: एक दिन पहले जाखड़ ने बाजवा पर मनमोहन सिंह को ‘छद्म’ प्रधानमंत्री कहने का आरोप लगाया था जिसके बाद बाजवा की यह टिप्पणी आई है.

Partap Singh Bajwa Remark Over Sunil Jakhar: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने बीजेपी नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को 'भेदिया' (Mole) करार देते हुए निशाना साधा है. शनिवार (21 जनवरी) को बाजवा ने कहा कि सुनील जाखड़ जब कांग्रेस (Congress) में थे तब भी बहुत से लोग जानते थे कि वह बीजेपी (BJP) के ‘भेदिया’ हैं जो पार्टी को अस्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं.

एक दिन पहले जाखड़ ने बाजवा पर मनमोहन सिंह को ‘छद्म’ प्रधानमंत्री कहने का आरोप लगाया था जिसके बाद बाजवा की यह टिप्पणी आई है.

प्रताप सिंह बाजवा का बयान

पंजाब में विपक्ष के नेता बाजवा ने एक बयान में कहा, ‘‘जब जाखड़ कांग्रेस पार्टी में थे तब भी पार्टी के भीतर सभी इस तथ्य को जानते थे कि वह बीजेपी की कठपुतली और भेदिया हैं.’’

बाजवा ने आरोप लगाया, ‘‘कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके करीबी संबंध भी जगजाहिर थे और कैसे दोनों ने कांग्रेस पार्टी को अस्थिर करने के लिए बीजेपी के साथ गुपचुप तरीके से साठगांठ की, यह कोई रहस्य नहीं है.’’

'नहीं चाहते कि राहुल गांधी को पीएम के रूप में पेश किया जाए'

बाजवा ने कहा, ‘‘सबसे पहले बीजेपी में जाखड़ और उनके जैसे दो चेहरे रखने वाले कपटी और पाखंडी नेताओं ने राहुल गांधी की पगड़ी के रंग पर उंगली उठाने जैसे महत्वहीन मुद्दों को तूल देकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बदनाम करने की कोशिश की.’’ बाजवा ने कहा, ‘‘अब वही लोग यात्रा की सफलता से बौखलाए हुए हैं और नहीं चाहते कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया जाए.’’

राम रहीम को लेकर भी साधा जाखड़-अमरिंदर सिंह पर निशाना

कादियान से विधायक ने रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल देने पर चुप रहने के लिए जाखड़ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की भी आलोचना की. राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद शनिवार को हरियाणा की रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हो गया.

बीजेपी-अकाली दल ने बाजपा पर लगाया था ये आरोप

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को बाजवा पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि उन्होंने मनमोहन सिंह को ‘छद्म’ प्रधानमंत्री कहकर सिखों और पंजाब के लोगों का अपमान किया है.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: एक्शन में खेल मंत्रालय, WFI के कामकाज पर लगाई रोक, अतिरिक्त सचिव भी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget