एक्सप्लोरर

यदि ये सुझाव मान लिया गया तो अब नई गाड़ी खरीदने से पहले पुरानी को बेचना जरूरी होगा

गृह मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए सड़क पर गाड़ियों की संख्या कम करने के लिए सख्त कदम उठाने की सिफारिश की है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक समस्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. समस्या से निजात पाने के लिए संसद की स्थाई समिति ने सरकार से सख्त कदम उठाने की सिफारिश की है. समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद आनंन्द शर्मा हैं.

नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में हो सख्ती

गृह मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए सड़क पर गाड़ियों की संख्या कम करने के लिए सख्त कदम उठाने की सिफारिश की है. संसद में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को नई गाड़ी खरीदने की इजाजत तभी दी जाए जब वो अपनी पुरानी कार को बेच दे या उसे गला कर खत्म कर दे. इसके लिए सम्बंधित सरकारी एजेंसी से प्रमाण पत्र लेने का इंतजाम किया जा सकता है. समिति ने इस बारे में सिंगापुर का उदाहरण दिया है. समिति ने ये भी सिफारिश की है कि नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को पार्किंग की व्यवस्था से जोड़ा जाए. मतलब गाड़ी खरीदने के लिए पार्किंग की जगह का सर्टिफिकेट अनिवार्य बना दिया जाए.

बीमा प्रीमियम को नियमों में उल्लंघन से जोड़ा जाए

समिति ने कहा है कि ट्रैफिक नियमों में उल्लंघन को रोकने के लिए उसे गाड़ी के बीमा के प्रीमियम से जोड़ा जाए. मतलब ये कि जितनी बार कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करे गाड़ी की बीमा के लिए देय प्रीमियम को उसी अनुपात में बढ़ा दिया जाए. समिति ने सड़कों पर वीआईपी लेन और साइकिल चालकों के लिए अलग लेन बनाने के साथ साथ एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अलग लेन बनाने की सिफारिश की है.

प्रति दिन 1700 नई गाड़ियां

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रोजाना करीब 1700 नई गाड़ियां सड़कों पर उतर रही हैं जिसके अगले तीन सालों में रोजाना 3,000 से 4,000 प्रति दिन हो जाने की संभावना है. पिछले साल की गणना के अनुसार दिल्ली में गाड़ियों की कुल संख्या 1.1 करोड़ से भी ज्यादा हैं. इनमें दोपहिया और कारों की संख्या 94.1 फीसदी है. दिल्ली में सड़कों की कुल संख्या करीब 33,000 किलोमीटर है.

ये भी पढ़ें-

विटामिन बी 12 से भरपूर हैं ये सुपरफूड

IND vs WI: जब मैदान पर दिखा 'सुपरमैन', लुईस की फील्डिंग देखकर सब रह गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget