एक्सप्लोरर

दिल्ली: जहरीली हवा पर संसदीय समिति ने बुलाई बैठक, जिम्मेदारों से किया जाएगा जवाब तलब

दिल्ली में प्रदुषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली और एनसीआर के सभी स्कूल बंद करने पड़े हैं. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानी AQI 571 है जोकि बेहद खतरनाक है. वहीं विजिबिलिटी पर भी इसका असर पड़ा है।

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या थमने का नाम नहीं ले रहे ही. यहां हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है. हालात ये हैं कि दिल्ली और एनसीआर के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. वहीं इस समस्या से निपटने के लिए संसद की स्थाई समिति की बैठक बुलाई गई है.

प्रदूषण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच आज शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति की बैठक बुलाई गई है. बैठक में शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों को तलब किया गया है. सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों से दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में सवाल जवाब किया जाएगा.

अधिकारियों से ये भी पूछा जाएगा कि प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर के नगर निगमों के अलावा डीडीए, एनडीएमसी और एनबीसीसी जैसी संस्थाओं की क्या भूमिका है. बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल इस समिति के अध्यक्ष हैं और इसमें सभी दलों के सांसद शामिल हैं.

खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदुषण

पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब बनी हुई है. गुरुवार को दिल्ली में हवा की औसत गुणवत्ता 463 मापी गई जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आती है. एनसीआर में हालात और ख़राब हैं. ग़ाज़ियाबाद और नोएडा में जहां गुणवत्ता का स्तर 486 रहा. वहीं फरीदाबाद में 437 और गुरुग्राम में 412 रेकॉर्ड किया गया. गाजियाबाद और नोएडा में हवा की गुणवत्ता देशभर में सबसे ख़राब मापी गई है.

इस मामले पर राजनीति भी खूब हो रही है. दिल्ली सरकार इस प्रदूषण के लिए लगातार हरियाणा और पंजाब में जलाए जा रहे पराली को ज़िम्मेदार ठहराती आ रही है. प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने 4 नवम्बर से 15 नवम्बर तक ऑड ईवन लागू किया जिसका विजय गोयल जैसे बीजेपी के कुछ नेताओं ने विरोध किया था. वहीं अब इस स्कीम को और बढ़ाया जा सकता है.

पढ़ें: आर्थिक मोर्चे पर फिर बुरी खबर, 40 सालों में पहली बार घटा उपभोक्ता खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget