एक्सप्लोरर

आर्थिक मोर्चे पर फिर बुरी खबर, 40 सालों में पहली बार घटा उपभोक्ता खर्च

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक चार दशक यानी पिछले 40 सालों में पहली बार भारत का उपभोक्ता खर्च साल 2017-18 में घट गया है. इसमें 2011-2012 की तुलना में 3.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्लीः देश में लगातार ऐसे आंकड़े आ रहे हैं जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आर्थिक मंदी की स्थिति गहराती जा रही है. हाल ही में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के आंकड़े और महंगाई में बढ़ोतरी के आंकड़े आए जिनसे सरकार को चिंता हो सकती है. आज भी एक और खबर आई है जो कि सरकार की परेशानी और बढ़ा सकती है. चार दशक यानी पिछले 40 सालों में पहली बार भारत का उपभोक्ता खर्च साल 2017-18 में घट गया है. बिजनेस अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक ये आंकड़ा एनएसओ (नेशनल स्टेस्टिक्स ऑफिस) के ताजा सर्वे ंमें निकलकर आया है.

TikTok पर मार्क जुकरबर्ग का सीक्रेट अकाउंट ! जानिए वजह

ताजा सर्वे में जो मुख्य बात निकलकर सामने आई है उसमें बताया गया है कि 2017-18 में भारत में उपभोक्ता खर्च में 3.7 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है और ये घटकर 1446 रुपये रह गया है. जबकि साल 2011-2012 में एक भारतीय औसतन 1501 रुपये खर्च करता था. ये सभी आंकड़े रियलटाइम डेटा के आधार पर दिखाए गए हैं जिसका अर्थ है कि महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से इनको एडजस्ट किया गया है.

Rupee

बीएसएनएल के करीब 75,000 कर्मचारियों ने चुना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प

साफ तौर पर इन आंकड़ों से जाहिर होता है कि लोग अब पहले की तुलना में कम खर्च कर रहे हैं. सर्वे के मुताबिक खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में खर्च घटा है और रूरल स्पेंडिंग में कमी आई है. 2017-18 में गांवों में उपभोक्ता खर्च में 8.8 फीसदी की गिरावट आई है.

गांवों-शहरों में खाने-पीने की वस्तुओं पर कम हो रहा है खर्च अब लोग खाने-पीने की वस्तुओं पर कम पैसा लगा रहे हैं. इसमें भी विशेष तौर पर गांवों में लोगों ने दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स की खपत कम कर दी है. इसके अलावा कपड़ों पर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर, एजूकेशन पर और घरों के किराए के ऊपर भी लोगों के खर्च करने में कमी आई है.

वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल को दूसरी तिमाही में 74 हजार करोड़ रुपये का घाटा

गांवों में खाने-पीने पर खर्च घटा 2011-12 में गांवों में खाने पर लोग औसतन 643 रुपये खर्च करते थे जो कि 2017-2018 में घटकर 580 रुपये हो गया है.

शहरों में भी हुई मामूली बढ़ोतरी 2011-12 में शहरों में खाने पर लोग औसतन 943 रुपये खर्च करते थे जो कि 2017-2018 में मामूली बढ़कर 946 रुपये हो गया है.

कुल खर्च की बात करें तो साल 2011-12 में गांवों में लोग औसतन 1217 रुपये खर्च करते थे जो कि 2017-2018 में 8 फीसदी घट गया है और घटकर 1110 रुपये हो गया है. शहरों में हालांकि खर्च थोड़ा बढ़ा है. 2011-12 में लोग 2212 रुपये खर्च करते थे जो कि 2017-2018 में 2 फीसदी बढ़कर 2256 रुपये हो गया है.

कपड़े शिक्षा और किराए पर खर्च की बात करें तो 2011-12 की तुलना में गांवों में इस मद पर खर्च में 7.6 फीसदी की कमी आई है. 2011-12 की तुलना में शहरों में इस मद पर लोग 3.8 फीसदी ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

वोडाफोन-आइडिया के बंद होने पर हजारों लोग हो जाएंगे बेरोजगार, कॉल रेट के महंगा होने का रहेगा डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget