एक्सप्लोरर

संसद में कल भी हंगामे के आसार! राहुल गांधी को लेकर BJP नेताओं के बयान पर कांग्रेस करेगी माफी की मांग

Parliament Winter Session: 9 दिसंबर को संसद में कांग्रेस बीजेपी सांसदों निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ हमलावर रह सकती है. दोनों पक्षों के बीच हंगामे की संभावना है.

Parliament Winter Session: सोमवार (9 दिसंबर 2024) से शीतकालीन सत्र का तीसरा हफ्ता शुरू होगा. इस दौरान संसद में एक बार फिर हंगामें के आसार हैं. राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा की टिप्पणियों को लेकर लोकसभा में कांग्रेस हमलावर रह सकती है. पिछले हफ्ते के आखिरी दो दिन इसी मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई थी.

बीजेपी के इन दोनों सांसदों के खिलाफ कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. कांग्रेस माफी की मांग कर रही है, जबकि बीजेपी लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस को जॉर्ज सोरोस से कनेक्शन का आरोप लगाकर घेर रही है. बीते दिनों की तरह सत्र शुरू होने से पहले सुबह कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी सांसद अदाणी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर सकते हैं.

बीजेपी ने भी अपने इरादे साफ किए

बीजेपी ने सत्र को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक उनकी बात पूरी नहीं हो सकी है. वह OCCRP पर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी बात पूरी नहीं होने दे रही है और न ही कांग्रेस उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रही है.

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, "कल अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों का बयान मैंने बारम्बार पढ़ा. उन्होंने यह माना कि OCCRP को अमेरिकी सरकार पैसा देती है, सोरोस का फाउंडेशन तो पैसा देता ही है. OCCRP ,सोरोस का काम भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करना है, मोदी सरकार को बदनाम करना है, विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर. कल के बयान के बाद तो मेरे 10 प्रश्न जो लोकसभा में मुझे पूछना है राहुल गांधी जी से उसे पूछना ही पड़ेगा. मेरी आवाज़ संसद में दबाने की कोशिश विपक्ष कर रहा है. लोकसभा का नियम 357 मुझे प्रश्न पूछने का अधिकार देता है. कल का इंतज़ार"

सदन में हंगामे की संभावना

पक्ष और विपक्ष के तेवर देखकर यह कहा जा सकता है कि कल भी सदन में हंगामा तय है. दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

'किसानों से खाली करवाएं सड़कों पर किया गया अतिक्रमण', सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई जनहित याचिका

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget