एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session: राज्यसभा सांसदों के लिए जारी हुए कड़े निर्देश, शीत सत्र के दौरान करना होगा इनका पालन

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 द‍िसंबर से होने जा रही है ज‍िसके 22 द‍िसंबर तक चलने की संभावना है. इससे पहले राज्‍यसभा सांसदों को कार्यवाही को लेकर न‍िर्देश जारी हुए हैं. 

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत अगले सप्‍ताह सोमवार (4 द‍िसंबर) से हो रही है. इससे पहले सांसदों को संसदीय परंपराओं और उसके तौर-तरीकों को लेकर खास न‍िर्देश भी जारी क‍िए गए हैं. यह न‍िर्देश व‍िशेष रूप से राज्‍यसभा में उठाए जाने वाले व‍िषयों के प्रचार को लेकर द‍िए गए हैं. राज्‍यसभा सांसदों को स्‍पष्‍ट क‍िया गया है क‍ि जब तक सभापत‍ि नोट‍िस को स्‍वीकृत‍ि न दें तब तक इसकी जानकारी दूसरे सांसदों के साथ साझा नहीं की जाए.  

शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले राज्‍यसभा सांसदों के ल‍िए जारी कड़े न‍िर्देशों में इस बात को भी स्‍पष्‍ट कर द‍िया गया है कि सभापत‍ि की मंजूरी से पहले सदन में द‍िए जाने वाले नोट‍िस को सार्वजन‍िक नहीं क‍िया जाए. इन सभी न‍िर्देशों को राज्यसभा सदस्यों के लिए अप्रैल 2022 में प्रकाशित हैंडबुक में न‍िर्द‍िष्ट संसदीय परंपराओं और प्रैक्‍ट‍िस का हवाला देते हुए द‍िया गया है.

सांसदों को बेवजह और विवादित विषयों के प्रचार प्रसार से बचने की सलाह 

इसके साथ ही न‍िर्देशों में यह भी कहा गया है क‍ि सांसदों को बेवजह और विवादित विषयों के प्रचार प्रसार से बचना चाहिए. इस बीच देखा जाए तो अभी तक राज्‍यसभा में व‍िशेष तौर पर विपक्षी सांसद सदन में किसी भी खास मुद्दे को उठाने के नोटिस को सार्वजनिक करते आए हैं लेकिन अब इसे रोकने के ल‍िए सख्‍त न‍िर्देश जारी क‍िए गए हैं. 

संसद का शीतकालीन सत्र 22 द‍िसंबर तक चलेगा 

बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र के इस बार 4 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलने की संभावना है. व‍िंटर सेशन के 19 दिनों के दौरान 15 बैठकें होंगी. संसद का यह शीतकालीन सत्र 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आने के अगले दिन से शुरू होने जा रहा है और ऐसे में चुनावी नतीजों का असर संसद सत्र की कार्यवाही पर भी पड़ना तय माना जा रहा है. 

न‍ियमावली के खास न‍िर्देशों पर एक नजर   

  • सदन में थैंक्स, थैंक्यू, जय हिन्द, वंदे मातरम जैसे नारे न लगाए जाएं.
  • सभापति की ओर से दी गई व्यवस्था की सदन के भीतर या बाहर आलोचना नहीं होनी चाहिए.
  • सदन में प्‍ले कार्ड नहीं लहराएं.
  • आसन को पीठ न दिखाई जाए.
  • सदस्य सभापति के पास सीधा न पहुंचे, वे सहायक के हाथों पर्ची भेज सकते हैं.
  • जब सभापति बोल रहे हों तब कोई भी सदस्य सदन न छोड़े, सभापति के बोलते समय सदन में शांति होनी चाहिए.
  • अगर बिना अनुमति के कोई सांसद 60 दिनों तक गैरहाजिर रहता है तो उसकी सीट खाली घोषित की जा सकती है.
  • सदन में सदस्यों की उपस्थिति दर्ज होनी आवश्यक.
  • नए सदस्य का पहला भाषण, मेडन स्पीच, 15 मिनट से अधिक का न हो और विषय से हटकर न बोलें.
  • सदन में एक साथ दो सदस्य खड़े नहीं हो सकते.
  • संसद परिसर में धूम्रपान पर प्रत‍िबंध है.
  • कोई भी सांसद सदन की कार्यवाही की वीडियोग्राफी नहीं करेगा. 

यह भी पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार ने 2 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से मांगा सहयोग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget