एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा की तरफ देखकर राज्यसभा में गरजे खरगे, बोले- आपने कितनी सरकारें तोड़ीं

Parliament Session 2024: राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्ढा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आपने कितनी हमारी सरकारें तोड़ी है. आपने इंडी गठबंधन के दो सीएम को जेल में डाल दिया.

Parliament Session 2024: संसद सत्र के सोमवार (1 जुलाई) को छठे दिन स्पीकर ने विपक्ष के स्थगन का प्रस्ताव खारिज कर दिया. इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. 

जेपी नड्डा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपने कितनी हमारी सरकारें तोड़ी है. इंडी गठबंधन के दो सीएम को आपने जेल में डाला.

जेपी नड्डा पर साधा निशाना

जेपी नड्डा पर निशाना बोलते हुए उन्होंने कहा,  'आपने कितनी हमारी सरकारें तोड़ी है? कर्नाटक, मप्र, गोवा, मणिपुर आदि को आपने तोड़ा. इंडी गठबंधन के दो सीएम को आपने जेल में डाला. फिर हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपों में हेमंत सोरेन दोषी नहीं है. दिल्ली के सीएम को दूसरे केस में फंसाया. आपने फंसाने के लिए या जलन के कारण इनको अंदर डाला कि कोई पार्टी हमसे आगे बढ़ रही है ये लोग कमजोर हो रहे हैं तो इसको अंदर डालो. 

उन्होंने आगे कहा, 'ये लोग कहते थे कि मिलीजुली सरकार से देश को नुकसान हुआ है. आज एनडीए की सरकार गठबंधन में चला रहे हैं. क्यों घमंडी बात करते हो? आप एनडीए का नाम ले रहे हो पहले कहते थे कि ये मोदी की सरकार है. मोदी ये करेगा वो करेगा. क्यों इतना घमंड करते हो.

पेपर लीक पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'पीएम ने चुनाव में कहा कि 10 साल तो ट्रेलर है असली पिक्चर बाकी है. एक महीने में पिक्चर दिख रहा है. पेपर लीक हो रहा है, आंतकी हमला हुआ, रूपए गिरा, एयरपोर्ट लीक हो रहे हैं, राम मंदिर लीक हो रहा है, नीट यूजीसी में धांधली और पेपर रद्द हुआ इससे 2 करोड़ युवाओं का भविष्य अंधकार में हैं.  

उन्होंने आगे कहा, जब हम सवाल करते हैं तो कहते हैं कि विपक्ष को केवल हंगामा करना है तो फिर दुरूस्त करो इन चीजों को.आप बच्चों के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकते हैं. पेपर लीक को शिक्षामंत्री ने लीक से मना कर दिया लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. इसके बाद सरकार ने इसे माना. 

उठाई जांच की मांग

नीट एग्जाम को लेकर उन्होंने कहा, 'यूपी में एनडीए के एक नेता का लीक में नाम आ रहा है. 20 जून 2024 में शिक्षामंत्री ने मीडिया में कहा कि कानून नोटीफाई हो गया है पर 21 जून को नोटीफाई हुआ और दो दिन बाद कानून बना.सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में शिक्षा कानूनों पर काम हो. ये मेरी राय है. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नीट मामले की जांच होनी चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget