एक्सप्लोरर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन में धार्मिक नारे लगाने वालों को रोका जाएगा

सासंदों के शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में जमकर धार्मिक नारे लगे. कई दलों के सांसदों ने अपने-अपने हिसाब से धार्मिक नारे लगाए.

नई दिल्लीः लोकसभा के नए स्पीकर ओम बिरला ने सदन में धार्मिक नारेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं किसी भी सदस्य को धार्मिक नारा लगाने की इजाजत नहीं दूंगा.

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि संसद कोई ऐसी जगह है जहां कोई नारा लगाए, सदन के वेल में आए-जाए या फिर बैनर-पोस्टर लहराए. विरोध के लिए अलग जगह है. जिसे जो कुछ भी कहना है वह कह सकते हैं लेकिन यहां नहीं.''

इस दौरान स्पीकर ने कहा कि मैं सदन को नियमों के हिसाब से ही चलाउंगा. मैं नियमों को पालन करने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं करुंगा.

बता दें कि सोमवार को सत्र शुरू होने के बाद दो दिनों तक नए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह चला. इस दौरान कई सांसदों ने धार्मिक नारे लगाए. कई सांसदों ने ''जय श्री राम'' के नारे लगाए तो किसी ने अल्लाह- हू-अकबर का नारा लगाए.

सदन में धार्मिक नारों की सोशल मीडिया पर हुई थी आलोचना

इसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई और पूरी गतिविधियों का वीडियो छाया रहा. मंगलवार को जब एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी शपथ के लिए खड़े हुए तो वहां मौजूद बीजेपी के सांसदों ने जय श्री राम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए. ओवैसी ने भी इशारों-इशारों में कहा कि और तेजी से लगाएं.

जिसके बाद ओवैसी ने शपथ लिया और उन्होंने भी इसका जवाब दिया. उन्होंने जय भीम, जय मीम, नारा ए तकबीर अल्लाह-हू-अकबर और जय हिंद का नारा लगाया.

जय श्रीराम का नारा टीएमसी के सांसदों के शपथ के दौरान भी सुनाई दिए. जिसके जवाब में टीएमसी के सांसदों ने जय मां काली, जय बांग्ला जैसे नारे लगाए. बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शपथ ग्रहण के बाद 'जय श्री राम' के नारे लगाए. हेमा मालिनी ने 'राधे-राधे' बोल कर अपना शपथ खत्म किया.

स्पीकर बनने पर ओवैसी ने ओम बिरला को दी बधाई, कहा- आप सदन के रेफरी, खिलाड़ी नहीं बन सकते

महाराष्ट्र: सीएम की कुर्सी पर संग्राम ! शिवसेना के दावे पर बीजेपी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget