एक्सप्लोरर

Parliament: संसद की नई बिल्डिंग में कब शुरू होगा कामकाज? क्या नवंबर से नए संसद भवन में ही होगा सत्र?

Parliament New Building: जानकारी के मुताबिक नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य अपने तय समय से थोड़ा पीछे चल रहा है. संसद की कार्यवाही नई बिल्डिंग में शुरू होने में थोड़ा और समय लग सकता है.

Parliament New Building Construction: भारतीय संसद (Indian Parliament) की नई बिल्डिंग के निर्माण का काम तेजी से जारी है. इस बीच खबर है कि नई बिल्डिंग (New Parliament Building) में संसद का सत्र शुरू होने थोड़ा और वक्त लग सकता है. वर्तमान के संसद भवन के प्रांगण में ही नई बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है. पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि नवम्बर में शुरू होने वाला शीतकालीन सत्र (Winter Session) इस साल नई बिल्डिंग में ही सम्पन्न होगा लेकिन इसमें देरी हो सकती है. 

एबीपी न्यूज़ को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. जानकारी के मुताबिक़ नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य अपने तय समय से थोड़ा पीछे चल रहा है. इसकी वजह तो पता नहीं है लेकिन इसके चलते संसद की कार्यवाही नई बिल्डिंग में शुरू होने में थोड़ा और समय लग सकता है.

नई बिल्डिंग में कामकाज शुरू होने में कितना लगेगा वक्त?

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगर संसद की नई इमारत के निर्माण कार्य की रफ़्तार यही रही तो नई बिल्डिंग में संसद की कार्यवाही अगले साल बजट सत्र से ही शुरू हो पाएगी. पहले इसी साल के शीतकालीन सत्र से इसकी शुरुआत होने की उम्मीद थी और इसके लिए निर्माण कार्य काफ़ी तेज़ी से भी चलाया जा रहा है. हर साल बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होता है. 

1 अक्टूबर 2020 को रखी गई थी नींव

संसद (Parliament) के नई बिल्डिंग के निर्माण की नींव 1 अक्टूबर 2020 को रखी गई थी जबकि इसका निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हुआ था. चार मंज़िला इस इमारत को बनाने में क़रीब 860 करोड़ रुपए ख़र्च होने का अनुमान है. नई बिल्डिंग (Parliament New Building) का निर्माण 65000 वर्ग मीटर क्षेत्र में कराया जा रहा है. नई बिल्डिंग में कुल 1272 सांसदों के बैठने के लिए दो अलग अलग चैंबर बनाए जाएंगे. लोकसभा (Loksabha) में कुल 888 और राज्यसभा (Rajya Sabha) में कुल 384 सांसदों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. 

ये भी पढ़ें:

National Herald Case: ‘ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं...’, मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेशी से पहले घर के बाहर लगे पोस्टर्स

Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम, कब होगी राहत वाली बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget