एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon session: मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते की भी शुरुआत विपक्ष के हंगामे से हुई, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही हुई प्रभावित

Parliament Monsoon session: लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर था. राज्यसभा में विपक्ष जहां पेगासस कथित जासूसी मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग कर रहा था.

Parliament Monsoon session: संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरूआत भी हंगामे के साथ ही हुई है. विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर स्थगित होती रही. विपक्ष लगातार कथित जासूसी कांड और किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करता रहा और इस सब के बीच सदन की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही.

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर था. राज्यसभा में विपक्ष जहां पेगासस कथित जासूसी मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग कर रहा था. तो वहीं लोकसभा में किसान आंदोलन और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की जाती रही. दोनों ही सदनों में विपक्ष का हंगामा इस कदर था कि सदन की कार्यवाही दिन भर प्रभावित होती रही.

यह मॉनसून सत्र का लगातार दूसरा हफ्ता है जब सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते बाधित हो रही है. इससे पहले मॉनसून सत्र के पहले हफ्ते के दौरान भी विपक्ष लगातार सरकार को घेरने के लिए जासूसी और कृषि कानूनों जैसे मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करता रहा. हालांकि पिछले हफ्ते के दौरान केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जासूसी मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में बयान जरूर दिया लेकिन विपक्ष उसको काफी नहीं मान रहा और इसी वजह से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग दोहरा रहा है. 

हालांकि राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य राज्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने राज्यसभा के उपसभापति को जानकारी दी कि उन्होंने इस गतिरोध को खत्म करने के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत करने की कोशिश भी की लेकिन कुछ विपक्षी दल के नेता उस बातचीत के लिए भी तैयार नहीं थे. पियूष गोयल की तरफ से राज्यसभा में कहा गया कि सरकार इस गतिरोध को खत्म करने के लिए हर चर्चा के लिए तैयार है जिससे कि सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चल सके. लेकिन विपक्ष की कुछ पार्टियां ऐसा नहीं चाहती और इस वजह से यह हंगामे के हालात बने हुए.

हंगामें के बीच पारित हुए दो बिल

आज लोकसभा में जारी हंगामें की बीच ही सरकार ने दो बिल भी पारित करवा दिए. इनमें पहला बिल छोटे और मझौले उद्यमियों को पेमेंट में होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए जबकि दूसरा बिल खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के तहत आने वाले दो संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने से जुड़ा है. कहने की ज़रूरत नहीं है कि दोनों बिल बिना चर्चा के पारित कर दिए गए.

पेगासस जासूसी मामले में ममता बनर्जी ने जांच आयोग का किया गठन, पश्चिम बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य

Tokyo Olympics 2020: जानिए, कैसे ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाले मीराबाई चानू को मिल सकता है गोल्ड मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Fact Check: 'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 8 जवान शहीद'! कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच 
'कश्मीर आतंकी हमले में क्या वाकई 8 जवान हुए शहीद? कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget