एक्सप्लोरर

मानसून सत्र के बीच पीएम मोदी का विदेश दौरा, कांग्रेस बोली- 'एक बार संसद में अपनी अटेंडेंस देख लें'

संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है और इससे पहले 20 जुलाई को संसद में सर्वदलीय बैठक हुई. सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा.

मानसून सत्र से पहले रविवार (20 जुलाई, 2025) को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 51 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया और कई मुद्दों को उठाया. सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि इस सरकार में अनुसूचित जाति, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं और हम इन मुद्दों को सदन में उठाएंगे. हमने सरकार से साफ कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर, बिहार चुनाव, विदेश नीति का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है. इसलिए प्रधानमंत्री को इस बैठक में जरूर शामिल रहना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि सरकार सदन चलाने को लेकर गंभीर नहीं है.

प्रधानमंत्री को लेकर कही ये बात

कांग्रेस सांसद तिवारी ने आगे कहा कि जब पीएम को पता था कि वह इन तारीखों पर विदेश में रहेंगे तो उन्होंने सत्र क्यों बुलाया. प्रधानमंत्री को अपनी उपस्थिति पर गौर करना चाहिए कि उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में कितने दिन उपस्थिति दर्ज कराई है. लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री लोकतंत्र को लेकर गंभीर नहीं हैं.

इसी के साथ सांसद प्रमोद तिवारी ने संविधान के अनुच्छेद-75 का भी हवाला दिया और कहा कि इस अनुच्छेद के अनुसार, मंत्रीपरिषद सीधे सदन के प्रति उत्तरदायी है. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री एक बार अपनी हाजिरी देख लें कि कितने दिन लोकसभा में आए और कितने दिन राज्यसभा में. मैं आरोप लगाता हूं कि प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र के प्रति अपनी गंभीर नहीं हैं.'

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

संसद का मानसून सत्र सोमवार (20 जुलाई,2025) से शुरू हो रहा है और इससे पहले 20 जुलाई को सुबह 11:00 बजे संसद के मुख्य समिति कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की. इस सत्र में केंद्र सरकार 8 विधेयक पेश करने की योजना बना रही है. बैठक में सरकार ने राजनीतिक दलों से संसद की प्रक्रिया को सीधी तरह से चलाने की बात की.

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर पर मानसून सत्र में चर्चा को तैयार सरकार, ऑल पार्टी मीटिंग में कांग्रेस और AAP ने कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'

वीडियोज

Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget