एक्सप्लोरर

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक जारी, सोनिया ने संसद ग्रुप का गठन किया

सोनिया गांधी ने लोकसभा के संसद ग्रुप अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, के सुरेश, मनिकम टैगोर, शशि थरूर और रवनीत बिट्टू को शामिल किया है. मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त को खत्म होगा

नई दिल्ली: सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले संसद के मानसून सत्र को लेकर पार्लियामेंट एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक जारी है. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. सरकार विपक्ष को भरोसे में लेने की कोशिश कर रही है. इसके बाद दोपहर 3 बजे एनडीए की मीटिंग होनी है. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4 बजे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं शाम 6 बजे सोनिया गांधी ने पार्टी सांसदों की वर्चुअली बैठक बुलाई है. मानसून सत्र से पहले सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं. बैठकों का दौर चल रहा है. 

सोनिया ने संसद ग्रुप का गठन किया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले पार्टी के प्रभावी कामकाज के लिए दोनों सदनों के लिए पार्टी के संसद समूहों का पुनर्गठन किया है. सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में रहने दिया है. कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ने 15 जुलाई को एक पत्र जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि, मैंने संसद के दोनों सदनों में हमारी पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुविधाजनक बनाने और सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित समूहों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है.

लोकसभा में इस दल में अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, के. सुरेश, मनिकम टैगोर, शशि थरूर और रवनीत बिट्टू शामिल हैं. राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल सरकार के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करेंगे. पत्र में कहा गया है कि वे सत्र के दौरान नियमित रूप से मिलेंगे और बाद में जब भी आवश्यकता होगी तो, खड़गे को संयुक्त बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि, कांग्रेस पार्टी संसद के आगामी सत्र में बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाएगी और इस विषय पर पूरे चर्चा के साथ भारत के लोगों के लिए पर्याप्त राहत की मांग करेगी.

ये भी पढ़ें-
Corona Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, दो दिन बाद 40 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए नए केस

Punjab Politics: अमरिंदर-बाजवा की मुलाकात के बाद सिद्धू के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की राह मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget