एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, दो दिन बाद 40 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए नए केस

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना संकट बरकरार है. कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा बनी हुई है. नए मामले भी बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर अभी टली नहीं है. तीसरी लहर आने का खतरा बढ़ रहा है. देश में दो दिन बाद एक बार फिर 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,157 नए कोरोना केस आए और 518 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले शनिवार को 38,079 और शुक्रवार को 38,949 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 42,004 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1365 एक्टिव केस कम हो गए.


Corona Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, दो दिन बाद 40 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए नए केस

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी चार लाख से ज्यादा ही है. कुल 4 लाख 22 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 11 लाख 6 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 13 हजार 609 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 2 लाख 69 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 


Corona Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, दो दिन बाद 40 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए नए केस

40 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 17 जुलाई तक देशभर में 40 करोड़ 49 लाख 31 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 51 लाख 1 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 44 करोड़ 39 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19.36 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, दो दिन बाद 40 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए नए केस


Corona Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, दो दिन बाद 40 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए नए केस

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.36 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत छठे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड के 8172 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,05,190 हो गई. जबकि 124 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,26,851 पर पहुंच गई.
  • तमिलनाडु में संक्रमण के 2,205 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 25,33,323 हो गयी जबकि 43 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 33,695 पर पहुंच गयी.
  • मध्य प्रदेश में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए और कुल संख्या 7,91,640 हो गयी. अब तक महामारी से 10,512 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 221 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है.
  • राजस्थान में 42 नए मामले सामने आए. वहीं इस महामारी से दो और लोगों की मौत हो गई. नए मामलों में जयपुर में 12, उदयपुर में नौ और अलवर में आठ मामले शामिल हैं.
  • उत्तर प्रदेश में छह और मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी के 81 नए मामले सामने आए. अब तक कुल 22,715 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,07,822 हो गया है.


ये भी पढ़ें-
केरल में बकरीद पर लॉकडाउन में रहेगी छूट, विजयन सरकार के फैसले पर उठ रहे हैं सवाल


Corona Crisis: पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना केस से चिंता में केंद्र सरकार, मिजोरम-मणिपुर में लगा लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget