एक्सप्लोरर

Monsoon Session: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया, ये है पूरा मामला

Parliament Monsoon Session 2023: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें गद्दार कहा है.

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में मंगलवार (8 अगस्त) को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ के नेताओं ने राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया. विपक्षी सांसदों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके नेताओं को गद्दार कहा है. इसको लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने गोयल से माफी मांगने की मांग की. 

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''दोपहर 1 बजे राज्यसभा में 'इंडिया' के फ्लोर के नेताओं ने पीयूष गोयल के विपक्षी दलों को नेताओं को गद्दार कहने को लेकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा, उनकी (गोयल) ओर से माफी से कम में कुछ भी नहीं चलेगा.'' 

जयराम रमेश ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की पार्टियों ने आज पूरे दिन के लिए राज्यसभा से वॉकआउट किया, क्योंकि आपसी सहमति वाले प्रस्ताव के आधार पर मणिपुर पर तत्काल चर्चा से मोदी सरकार लगातार इंकार कर रही है. 

उन्होंने आगे कहा कि सदन के नेता पीयूष गोयल ने INDIA की पार्टियों के नेताओं के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य टिप्पणियां की. इसके लिए वह माफ़ी मांगने से लगातार इंकार कर रहे हैं. 

पीय़ूष गोयल ने क्या कहा था?
वेबसाइट न्यूजकिल्क मामले पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के बोलने के बाद पीयूष गोयल ने कहा, ''कांग्रेस और उनके घमंडी सहयोगी चीनी मीडिया का समर्थन कर रहे हैं और साजिश रच रहे हैं. यह एक गंभीर मुद्दा है.'' 

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी का कम्युनिस्ट पार्टी और चीन के साथ क्या संबंध है. देश को पता होना चाहिए कि वे भारत के साथ हैं या चीन के साथ. दरअसल ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में दावा किया गया है कि ‘न्यूजक्लिक’ को अमेरिकी करोड़पति नेविली रॉय सिंघम से पैसा मिलता है. सिंघम का चीन सरकार के मीडिया प्रभाग से कथित तौर पर करीबी संबंध है. 

चेयरमैन ने बताया कि चैंबर में उनसे जयराम रमेश ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ गोयल ने अनुचित शब्द बोले हैं. इस पर चेयरमैन ने कहा, '' मुझे जांच करने दीजिए. यह सदन के रिकॉर्ड में नहीं होगा." 

ये भी पढ़ें- Delhi Services Bill: उपराज्यपाल होंगे बॉस, जानें दिल्ली सेवा कानून बनने के बाद कैसे चलेगी सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget