एक्सप्लोरर

Monsoon Session: 'मणिपुर पर नहीं बोलते, राजस्थान में भाषण', खरगे का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- संसद का अपमान

Kharge On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न के मुद्दे पर राज्य की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया.

Monsoon Session 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (26 जुलाई) कोराजस्थान के सीकर में रैली की, जिसमें कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है. खरगे ने कहा, पीएम मोदी मणिपुर पर नहीं बोलते हैं और राजस्थान में राजनीतिक भाषण देते हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर संसद का अपमान करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, सदन चल रहा है, हम मांग कर रहे हैं कि पीएम वहां आएं और बयान दें लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे हैं और चुनाव की बात कर रहे हैं. जब वे वहां जा सकते हैं तो क्या आधे घंटे के लिए सदन में आकर बयान नहीं दे सकते? इसका मतलब है कि लोकतंत्र में उनकी कोई रुचि नहीं है, कोई विश्वास नहीं है.

खरगे बोले- सदन में पहले ऐसा नहीं होता था

दिल्ली में खरगे ने कहा, पीएम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते, वे संसद का अपमान कर रहे हैं. खरगे ने कहा, सदन में सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं, मुझे बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ऐसा पहले कभी नहीं होता था कि सत्ता पक्ष के लोग सदन में हंगामा करें.

पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला

इसके पहले राजस्थान में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस का नया पैंतरा बताया. पीएम मोदी ने कहा, पहले कोई कंपनी बदनाम हो जाए तो कंपनी वाले नया बोर्ड लगाकर लोगों को मूर्ख बनाकर अपना धंधा-पानी चलाते थे. कांग्रेस और उसकी जमात उन्हीं कंपनियों की नकल कर रही है.

पीएम की विचारधारा ने मणिपुर को आग के हवाले किया- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, आपको आश्चर्य होगा कि देश के प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के ही प्रधानमंत्री हैं. उनका मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है. वह जानते हैं कि उनकी विचारधारा ने ही मणिपुर को आग के हवाले किया है.

यह भी पढ़ें

No Confidence Motion: कांग्रेस जानती है गिरेगा अविश्वास प्रस्‍ताव, फिर क्‍यों लाई? आंकड़ों में मोदी कितने मजबूत, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget