एक्सप्लोरर

Monsoon Session: तीखी बहस बन गई 'दिल की बात', गहमागहमी के बीच खरगे और धनखड़ के अंदाजे गुफ्तगू से लगे जोरों के ठहाके

Monsoon Session 2023: संसद का मानसून सत्र चल रहा है. आज मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर हंगामे के बीच राज्यसभा में एकदम से जोरों के ठहाके लगने लगे.

Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र का मंगलवार (25 जुलाई) को चौथा दिन है. दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में हंगामा जारी है. विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा कर रहे हैं. 

वहीं, इस तनाव भरे माहौल में आज राज्यसभा में तब जोर-जोर से ठहाके लगने लगे जब कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के बीच बातचीत जारी थी. गहमागहमी से शुरू हुई बातचीत एक दम ह्यूमर और सार्केज्म में बदल गई. 

दरअसल, ये पूरी बातचीत मल्लिकार्जुन खरगे की शिकायत से शुरू हुई थी. उन्होंने जगदीप धनखड़ से शिकायत करते हुए कहा कि जो उन्होंने 267 पर नोटिस दिया था उस 50 पर उनका तीसरा नंबर है. इस पर धनखड़ ने जवाब देते हुए कहा, "वो टाइम से होता है सर, वरना आप मेरे दिल में नंबर 1 पर हैं."

दिल की बात पर बदला हंगामा 

इस पर खरगे ने सारकास्टिक होते हुए कहा, "मुझे पता है कि आपका दिल बहुत बड़ा है, लेकिन केवल उस तरफ (बीजेपी), इस तरफ (विपक्ष) के लिए नहीं." इस पर धनखड़ ने कहा, "वैसे आप बात को सही कह रहे हैं, दिल होता तो बाएं तरफ ही है". खरगे ने जवाब में कहा, "इसलिए आप उसी तरफ मुंह करके चलते हैं, हमें नहीं देखते हैं."

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष हमलावर

इस पर धनखड़ ने खरगे से कहा, "मैं कभी भी एक अंक प्राप्त नहीं कर सकता क्योंकि आपके पास बहुत बड़ा अनुभव है. मुझे नहीं लगता कि संसद में कोई भी आपके साथ खिलवाड़ कर सकता है." इसके बाद खरगे ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मेरा कहना इतना ही है कि जब 267 पर लगातार चार दिन से नोटिस दिया जा रहा है. मणिपुर में स्थिति खराब है, राज्य जल रहा है. मणिपुर पर केवल विपक्ष बात कर रहा है. प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: क्या JDS और बीजेपी कर्नाटक में साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव? एचडी देवेगौड़ा ने साफ कर दिया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget