एक्सप्लोरर

Budget Session: 'राहुल और उनकी ड्रामा कंपनी...' प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'खरगे जी के साथ क्या होता है सबको पता है'

Parliament Budget Session: मंगलवार को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

Parliament Budget Session: बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन भी संसद में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के पीएम मोदी को तानाशाह बताने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार (14 मार्च) को पलटवार किया. जोशी ने कहा देश में खरगे जी के साथ कैसा व्यवहार होता है, सबको पता है. केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर उनसे माफी की मांग की. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश में किस तरह की तानाशाही चल रही है और पार्टी अध्यक्ष खरगे जी के साथ कैसा व्यवहार होता है ये सबको पता है. राहुल गांधी और उनकी ड्रामा कंपनी को लगता है कि वो देश में शासन करने के लिए पैदा हुए हैं ये उनकी तानाशाही दिखाती है.

जोशी ने आगे कहा, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सदन में उनका माइक बंद कर दिया गया था. उन्होंने बाहर के देशों को भारत के मामले में दखल देने के लिए कहा. इसलिए हम चाहते हैं कि राहुल गांधी देश से माफी मांगे.

कांग्रेस ने कहा था पीएम मोदी को डिक्टेटर
सोमवार (13 मार्च) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें डिक्टेटर कहा था. खरगे ने कहा, जो लोकतंत्र को कुचल रहे वही इसे बचाने की बात कर रहे. पीएम मोदी डिक्टेटर की तरह सरकार चला रहे हैं और बीजेपी लोकतंत्र और देश का गौरव बचाने की बात कर रही है.

सदन की कार्यवाही हुई स्थगित
भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई. कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार खुद सदन नहीं चलाना चाहती है. सदन स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद में ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया.

राज्यसभा में भी हंगामा
लोकसभा के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में विपक्ष लगातार अडानी मुद्दे पर नारेबाजी कर रहा था जिसके बाद आसन से कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें

'PM डिक्टेटर की तरह...', खरगे ने बीजेपी को याद दिलाए चीन-कोरिया में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget