एक्सप्लोरर

JP Nadda in Rajya Sabha: अंबेडकर और संविधान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा क्या कहा, जो भड़क गए जेपी नड्डा? संसद में मच गया बवाल

JP Nadda in Rajya Sabha: जेपी नड्डा ने कहा, 'दुख के साथ कहना पड़ रहा है विषय कुछ और था लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की जो दुखद है. भारत रत्न अंबेडकर जी हम सब के लिए आदरणीय हैं.'

JP Nadda in Rajya Sabha: संसद में बजट सत्र के दौरान मंगलवार (11 फरवरी, 2025) को बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने राज्यसभा में संविधान की प्रतियों से इलेस्ट्रेशन हटाए जाने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद सदन का माहौल गरमाया गया. सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर तनातनी देखने को मिली.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, 'जब 1951 में संविधान इंप्लीमेंट हुआ. उस वक्त बाबा साहेब अंबेडकर जिंदा थे और नेहरू भी थे. उस वक्त संविधान सभा के सभी सदस्य थे. आपके मुखर्जी भी थे लेकिन आज आप नए-नए शब्द ला रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'विवाद खड़ा करना अंबेडकर को बदनाम करने की कोशिश करना ये सब हो रहा है. संविधान के बारे में यहां जो व्याख्यान हुआ. मैं समझता हूं ये इसको अनावश्यक उठा रहे हैं. बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया, ये उसको लेकर विवाद करना चाहते हैं.'

'संविधान की जो कॉपियां पब्लिश हो रहीं, उसमें वो इलेस्ट्रेशन नहीं'
कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'राधा मोहन दास अग्रवाल जी ने जो मुद्दा जीरो ऑवर में उठाया है ये बहुत ही महत्वपूर्ण है.' इसके बाद विपक्ष की तरफ से आवाजें आने लगी कि बहुत ही गलत मुद्दा उठाया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'वर्तमान में संविधान की जो कॉपी पब्लिश हो रही है, उसमें वो इलेस्ट्रेशन नहीं है. 

'विपक्ष ने बनाया राजनीति का मुद्दा'
जेपी नड्डा में राज्यसभा में मूल संविधान दिखाते हुए कहा, 'जो संविधान अभी पब्लिश हो रहा है उसमें ये कृतियां नहीं हैं. सरकार ये तय करेगी कि संविधान की भावनाओं के साथ छेड़छाड़ ना हो. मूल संविधान की तरह ही अब संविधान की बाकी कॉपियां भी पब्लिश हों.' उन्होंने आगे कहा, 'दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि विषय कुछ और था लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीति का मुद्दा बनाकर फायदा उठाने की कोशिश की जो बहुत ही दुखद है. भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी हम सब के लिए आदरणीय हैं. उन्होंने संविधान को बनाने में जो भूमिका निभाई है, उसे देश कभी भूल नहीं सकता.'

ये भी पढ़े: दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget