एक्सप्लोरर

'आउट ऑफ सिलेबस...', पीएम मोदी से छात्रा ने पूछा विपक्ष की आलोचना का सामना कैसे करते हैं तो मिला ये जवाब

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में कई स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब दिए.

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से बात की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के कई सवालों के जवाब दिए. इसी बीच एक सवाल ऐसा आ गया कि पीएम मोदी को इस पर 'आउट ऑफ सिलेबस' कहना पड़ा. 

दक्षिण सिक्किम के एक स्कूल में पढ़ने वाली ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा अष्टमी सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि जब विपक्ष और मीडिया आपकी आलोचना करते हैं तो आप इसका कैसे सामना करते हैं? इस पर पीएम मोदी ने कहा, ''कोई सवाल जब आपको (स्टूडेंट्स) को ठीक से नहीं आते तो आप कहते हैं कि यह आउट ऑफ सिलेबस है. यह भी आउट ऑफ सिलेबस ही है. मैं समझता हूं कि आप क्या कहना चाहते हैं, लेकिन आप मुझे नहीं जोड़ते तो आप और अच्छे से पूछ सकते थे. आप जानते हैं कि परिवारवाले भी सुन रहे हैं तो बड़ी चुतराई से आपने मुझे इसमें लपेट लिया.''

'समृद्ध लोकतंत्र के लिए आलोचना एक शुद्धि है'
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ''जहां तक मेरा सवाल है तो मेरा मानना है कि समृद्ध लोकतंत्र के लिए आलोचना एक शुद्धि है. यह समृद्ध लोकतंत्र की शर्त है. देखना होता है कि आपकी आलोचना करने वाला कौन है? इस पर सारा मामला सेट होता है.''

'आजकल आलोचना नहीं करते, आरोप लगाते हैं'
पीएम मोदी ने कहा, "मान लीजिए आप फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. आपका दोस्त कह रहा है कि यह क्या पहनकर आया तो अलग रिएक्शन होगा लेकिन आपको जो पंसद नहीं अगर वो कहेगा तो आप कहेंगे तू कौन होता है.'' साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल शॉर्टकट का जमाना है, इसलिए लोग आजकल आलोचना नहीं करते, आरोप लगाते हैं. आलोचना से हम समृद्ध होते हैं जबकि आरोप केवल समय बर्बाद करते हैं. अगर हमने सत्यनिष्ठा से काम किया है तो आरोपों की चिंता मत कीजिए.

यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2023: PM मोदी छात्रों के साथ 27 जनवरी को करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, नड्डा ने BJP नेताओं को दिए अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget