एक्सप्लोरर

Exclusive: ये है अनिल देशमुख के फरवरी महीने का ब्यौरा, जानिए किन से हुई महाराष्ट्र के गृह मंत्री की मुलाकात

एबीपी न्यूज़ के पास 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक गृह मंत्री अनिल देशमुख के मीटिंग दौरे और इलाज से संबंधित पूरी जानकारी है.

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने क्या फरवरी महीने में सचिन वाजे से मुलाकात की थी या नहीं, इस पर विपक्ष के जरिए आरोप और सत्ता पक्ष के जरिए सफाई दी जा रही है. गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि फरवरी महीने के मध्य में सचिन वाजे ने कई बार अनिल देशमुख से मुलाकात की थी.

एबीपी न्यूज़ के पास 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक गृह मंत्री अनिल देशमुख के मीटिंग दौरे और इलाज से संबंधित पूरी जानकारी है. यहां तारीख दर तारीख बताते हैं कि गृह मंत्री अनिल देशमुख फरवरी महीने में कहां-कहां गए और क्या काम किया और कहां मुलाकात की.

- 1 और 2 फरवरी को अनिल देशमुख राष्ट्रवादी महासंवाद अभियान के तहत नागपुर में 2 दिन के दौरे पर थे. - 3 फरवरी को अनिल देशमुख अपने गृह जिले नागपुर में थे. - 4 फरवरी को अनिल देशमुख अमरावती जिले में राष्ट्रवादी महासंवाद अभियान के तहत दौरे पर थे. - 5 फरवरी को देशमुख की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 5 फरवरी से 15 फरवरी तक देशमुख ALEXIS Multispeslity hospital में भर्ती थे. - 15 फरवरी को देशमुख सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर डिस्चार्ज हुए. डॉक्टर मनोज पेठे (Pulmonologist) की देखरेख में देशमुख थे. अनिल देशमुख की उम्र 70 साल बताई गई है. डिस्चार्ज कॉपी में देशमुख को क्या-क्या दवा लेनी है और कितने दिन बाद दूसरी रिपोर्ट निकालनी है यह बताया गया था. 10 दिन बाद डिस्चार्ज समरी में दूसरी रिपोर्ट निकालने की हिदायत दी गई थी. वहीं 15 फरवरी को अनिल देशमुख का मीडिया ब्रीफिंग का ट्वीट शाम 4 बजे का है, जो अनिल देशमुख ने अस्पताल के बाहर ही गेट पर दिया और बाद में ट्वीट किया. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सेलिब्रिटी ट्वीट की जांच को लेकर थी. - 20 फरवरी को अनिल देशमुख मुंबई आए. इस दौरान वो क्वारंटीन रहे. - 27 फरवरी को मुंबई के जेजे अस्पताल में देशमुख ने दूसरी रिपोर्ट निकाली, जो निगेटिव आई. - 27 फरवरी के बाद देशमुख मुंबई में ज्ञानेश्वरी बंगले में रहे.

परमबीर सिंह का दावा है कि सचिन वाजे ने अनिल देशमुख के सरकारी निवास ज्ञानेश्वरी बंगले पर जाकर मुलाकात की थी. गौरतलब है कि अनिल देशमुख की ओर से सफाई दी गई है, जिसके मुताबिक वह 15 फरवरी तक अस्पताल में थे और उसके बाद क्वारंटीन रहे हैं. अब परमबीर सिंह, अनिल देशमुख के ज्ञानेश्वरी बंगले के सीसीटीवी फुटेज जब्त करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह SC पहुंचे, गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच की मांग

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget