एक्सप्लोरर

पैंथर्स पार्टी के जम्मू बंद का नहीं दिखा कोई असर, सामान्य रूप से चल रहा जीवन

पैंथर्स पार्टी ने आज के दिन के लिए जम्मू बंद का आवाहन करीब हफ्ते भर पहले किया था लेकिन आज इसका कोई असर देखने को नहीं मिला.

श्रीनगर: 5 अगस्त से जम्मू कश्मीर में बंद पड़ी इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने और जम्मू पठानकोट हाईवे पर नए टोल प्लाजा बनाने के खिलाफ शनिवार को पैंथर्स पार्टी के जम्मू बंद के आवाहन का कोई असर नहीं दिखा. वहीं, प्रदर्शन कर रहे पैंथर्स पार्टी कार्यकर्ताओ की पुलिस से धक्कामुक्की हुई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

पैंथर्स पार्टी ने जम्मू बंद का आवाहन करीब हफ्ते भर पहले किया था और जम्मू की सभी राजनैतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनो को साथ आने की अपील की थी. पैंथर्स पार्टी का दावा है कि जम्मू कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद होने से छात्रों, आम लोगो के साथ साथ व्यापार पर बुरा असर पड़ा है. इंटनेट सेवाएं बंद होने से जम्मू कश्मीर के व्यापारियों को करोड़ो रुपये का नुक्सान हुआ है.

हैदराबाद एनकाउंटर पर हाई कोर्ट सख्त, सोमवार रात 8 बजे तक शवों को सुरक्षित रखने को कहा

वहीं, पैंथर्स पार्टी का यह भी आरोप था कि केंद्र सरकार जम्मू-पठानकोट हाईवे पर कई नए टोल प्लाजा खोल कर लोगो पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. पार्टी का कहना है, "जम्मू कश्मीर एक पर्यटक स्थल है और यहां साल भर में करोड़ों भक्त माता वैष्णो देवी और अमरनाथ के दर्शनों के लिए आते हैं और यह टोल लगा कर सरकार पर्यटन की कमर तोड़ रही है."

शनिवार को इस बंद को सफल बनाने के लिए पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ता सड़को पर उतरे, लेकिन इससे पहले कि वो यह बंद सफल बना पाते वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोका जिसके बाद पैंथर्स कार्यकर्ताओ और पुलिस की धक्का मुक्की हुई.

इस धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले लिया. बंद के आह्वान के बावजूद सार्वजिनिक वाहन सड़को पर सामान्य रूप से चल रहे थे और स्कूल, कॉलेज, दुकाने और दफ्तर भी खुले रहे.

कल भाई के गले लगकर बोली थी उन्नाव पीड़िता- ‘सब खत्म हो गया’, भाई ने कहा- दोषियों को भी मौत मिले

उन्नाव कांड को लेकर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, कहा- पीड़िता के मौत की जिम्मेदार योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोटचोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोटचोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget