एक्सप्लोरर

कहीं मास्क तो कहीं भीड़ से बचने की एडवाइजरी... केरल में निपाह वायरस ने फिर बरपाया कहर; एक और मरीज की मौत

केरल में फैल रहे निपाह संक्रमण के कारण दूसरी मौत की घटना सामने आई है. निपाह वायरस की चपेट में राज्य में अब तक कुल 675 लोग आ चुके हैं. केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीजा जॉर्ज ने इस बात की जानकारी दी. 

केरल के पलक्कड़ जिले में निपाह वायरस से रविवार (13 जुलाई, 2025) को दूसरी मौत हो गई. मौत के बाद जब सैंपल की जांच हुई, तब जाकर वजह सामने आई. निपाह वायरस की चपेट में राज्य में अब तक कुल 675 लोग आ चुके हैं. इनमें से सबसे ज्यादा पलक्कड़ जिले में निपाह वायरस के मरीज पाए गए हैं, केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीजा जॉर्ज ने इस बात की जानकारी दी. 

इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत

उनके अनुसार, केरल के मलप्पुरम में 210, पलक्कड़ में 347, कोझिकोड में 115, एर्नाकुलम में 2 और त्रिशूर में 1 मरीज मिले हैं. पलक्कड़ के मन्नारक्कड़ इलाके में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच में ये पाया गया कि शख्स निपाह संक्रमण से ग्रसित था. इससे पहले केरल में निपाह वायरस की चपेट में आने से मलप्पुरम में पहली मौत हुई थी.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभी इस वायरससे ग्रसित मलप्पुरम के एक मरीज का इलाज आईसीयू में चल रहा है. वहीं पलक्कड़ में 12 मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है और 5 मरीज को ठीक भी किया जा चुका है. 

केरल के इन 6 जिलों में हाई अलर्ट

निपाह वायरस से हुई मौतों के बाद केरल के 6 जिलों, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, त्रिशूर, कन्नूर और वायनाड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग तेजी से जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. अब केरल के मलप्पुरम में मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी है. वहीं प्रभावित राज्यों को बुखार और इंसेफेलाइटिस के लक्षण पाने पर सूचना देने का आदेश जारी कर दिया गया है. 

क्या है ये निपाह वायरल?

WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, निपाह एक जूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों और फिर इंसानों से इंसानों में फैलती है. निपाह वायरस से जान गंवाने वाले 2 लोगों के संपर्क में कुल 46 लोग आए थे और यह 46 लोग 543 लोगों के संपर्क में आए थे, जिससे ये वायरल तेजी से फैलने लगा.

ये भी पढ़ें:- शरिया कानून में कैसे काम करती है ब्लड मनी, जिससे बच सकती है निमिषा प्रिया की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget