एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर के पास है सबसे बढ़िया फिल्मों का लाइनअप, अगले 3 साल में आएंगी 5 पोटेंशियल ब्लॉकबस्टर

Ranbir Kapoor Upcoming Movies: रणबीर कपूर की आने वाली 5 फिल्मों पर नजर डालेंगे तो आप भी कहेंगे कि सच में बॉक्स ऑफिस पर 'पागलपन' दिखने वाला है. ये पांचों फिल्में ब्लॉकबस्टर बनने का दम रखती हैं.

रणबीर कपूर की 2023 में आई 'एनिमल' के बाद बड़े पर्दे पर कोई भी फिल्म नहीं आई है. अब अगले साल दिवाली में वो 'रामायण' के पहले पार्ट में दिखने वाले हैं. इसके बाद भी उनके पास एक नहीं बल्कि 6 बड़ी फिल्में हैं जिनसे वो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगे.

रणबीर कपूर पहली फिल्म 'सांवरिया' के बाद 'बर्फी', 'रॉकस्टार' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी तमाम ऐसी फिल्मों में दिख चुके हैं, जिन्हें देखकर उनके फिल्मों के चुनाव की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता.

अब रणबीर आने वाले समय में कुछ और भी फिल्मों में दिखने वाले हैं जो दिखाती हैं कि उनके पास फिल्मों का बेहतरीन लाइनअप है. चलिए डालते हैं ऐसी ही फिल्मों पर एक नजर.

रणबीर कपूर की आने वाली पोटेंशियल ब्लॉकबस्टर्स

लव एंड वॉर

रणबीर कपूर की सबसे पहली फिल्म अगले साल आएगी 20 मार्च को 'लव एंड वॉर' आएगी, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे.

रामायण-पार्ट 1

इसके बाद नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' आएगी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के रोल में दिखेंगी. केजीएफ स्टार यश रावण तो हनुमान के रोल में सनी देओल दिखेंगे. 

रामायण-पार्ट 2

इसके एक साल बाद दिवाली 2027 में इसी फिल्म का सेकेंड पार्ट रिलीज होगा. बता दें कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है. फिल्म के मेकर्स ने भी दावा किया था कि दोनों फिल्मों को करीब 4000 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22)

धूम 4

पिछले 20 सालों की सबसे ज्यादा एंटीसिपेटेड इंडियन फिल्म सीरीज धूम का चौथा पार्ट इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 2026 के अप्रैल में शुरू होगी और ये भी साल 2027 तक आ सकती है. इस फिल्म में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं. जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन से लेकर आमिर खान ने जो धूम मचाई थी वही धूम अब रणबीर कपूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी और यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर मचाने वाले हैं.


रणबीर कपूर के पास है सबसे बढ़िया फिल्मों का लाइनअप, अगले 3 साल में आएंगी 5 पोटेंशियल ब्लॉकबस्टर

एनिमल पार्क

इस फिल्म की रिलीज डेट तो नहीं ऐलान की गई है लेकिन संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को जरूर बनाएंगे. रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पोस्ट क्रेडिट सीन से ये पता भी चल गया था.

जाहिर है ऐसी कमाल की फिल्मों का लाइनअप न तो केजीएफ स्टार यश के पास है और न तो पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन के पास. 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह भी इस मामले में रणबीर कपूर के सामने कहीं नहीं टिकते. 

इन सारी फिल्मों की खास बात ये है कि ये सभी बिग बजट वाली फिल्में हैं जो आने वाले समय में इंडियन सिनेमा की दिशा बदल सकती हैं.

 

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Haryana के Gurugram में बेकाबू रफ्तार का कहर, डिवाइडर तोड़कर कैब को मारी टक्कर | Crime News | abp
Hisar के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Haryana | Rohtash Khileri | Mount Elbrus |Jiya Sharma
Jammu-Kashmir के उरी में जंगलों में आग का तांडव, सूखे की वजह से धधकते दिखे जंगल | Fire News
Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 Box Office Collection Day 1:'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर? जानें- एक्सपर्ट की राय
'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर?
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
Clove Water Benefits: रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
Embed widget