एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान की एक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत, पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो के बयान को कैबिनेट ने दिया समर्थन

Bilawal Bhutto Row: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के पास बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन भी किया था.

Pakistan Cabinet Support Bilawal Bhutto: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के शर्मनाक बयान के बाद अब पाकिस्तान की ओर से एक और गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाया गया है. पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) के बयान को पाकिस्तान (Pakistan) की कैबिनेट ने भी शह दी है. पाकिस्तान के पीएम और पूरी कैबिनेट ने पीएम मोदी पर बिलावल की टिप्पणी का समर्थन किया है.  

बिलावल भुट्टो ने पीएम नरेंद्र मोदी को "गुजरात का कसाई" कहा था. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन मर गया है, लेकिन गुजरात का कसाई अभी भी जीवित है. बिलावल भुट्टो का ये बयान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद आया था. 

अपने बयान पर अड़े बिलावल भुट्टे

पीएम मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बिलावल अड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं बोला है. उन्होंने ट्वीट किया कि ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में मेरे बोलने और उन्हें अतीत की याद दिलाने के लिए भारत में सत्तारूढ़ बीजेपी के एक सदस्य ने मेरे सिर पर इनाम रखा है. 

भारत ने दिया था करारा जवाब

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के इस बयान पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई थी. शुक्रवार (16 दिसंबर) को विदेश मंत्रालय ने बिलावल की टिप्पणियों को अभद्र बताया और कहा कि यह बयान पाकिस्तान के लिए भी और निचले स्तर का है. बिलावल की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि अच्छा होता कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपनी कुंठा अपने देश में आतंकवादी संगठनों के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं पर निकालते, जिन्होंने आतंकवाद को देश की नीति का एक हिस्सा बना दिया है. 

पाकिस्तान हाई कमीशन के पास किया था प्रदर्शन

अरिंदम बागची ने कहा था कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन का एक शहीद के रूप में महिमामंडन करता है और (जकीउर रहमान) लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर व दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को पनाह देता है. बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के पास जोरदार प्रदर्शन भी किया था और बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) का पुतला फूंका था.

ये भी पढ़ें- 

Parliament Winter Session: सरकार ने संसद में दिया जवाब- आजादी के बाद से जातिवार जनगणना नहीं की गई, ये थी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget