एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने रच डाली भारत के खिलाफ बड़ी साजिश! बिहार में घुसे तीन आतंकियों का रूट क्या? जानें सब

Pakistani terrorists in Bihar: पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी कई बार भारत के खिलाफ आतंकी साजिश करने की कोशिश में रहता है, अब बिहार में जैश के तीन आतंकियों के पहुंचने की खबर है.

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश करने की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के पहुंचने की जानकारी मिली है. ये आतंकी पाकिस्तान से पहले नेपाल आए थे और इसके बाद भारत में घुसे हैं. भारतीय सेना ने गुरुवार (28 अगस्त) जम्मू कश्मीर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था, लेकिन अब बिहार में आतंकी पहुंच गए हैं. इसको लेकर पुलिस ने हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है.

जैश के तीनों आतंकियों के नाम भी सामने आए हैं. हसनैन अली रावलपिंडी का रहने वाला है, वहीं आदिल हुसैन उमरकोट का रहने वाला है. मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का निवासी है. ये तीनों आतंकी बिहार में दस्तक दे चुके हैं, लेकिन किस जिले या शहर में हैं, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है.

किस रूट से भारत में घुसे आतंकी

पाकिस्तान के तीनों आतंकी नेपाल के काठमांडू आए थे. ये तीनों अगस्त के दूसरे हफ्ते में यहां पहुंच गए थे और इसके बाद पिछले ही हफ्ते नेपाल सीमा से भारत में आ पहुंचे. ये अभी बिहार में ही हैं. बिहार पुलिस ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया है और सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इन आतंकियों का टारगेट क्या है और कहां-कहां रुके हैं, इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है.

क्या आतंकियों के निशाने पर है बिहार

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है, लेकिन अब बिहार में साजिश की आशंका है. बिहार में इस साल के अंत में चुनाव भी हैं. पाकिस्तानी आतंकियों का टारगेट क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. 

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को सिखाया सबक

भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अच्छी तरह सबक सिखाया था, लेकिन वह फिर भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने सौ से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget