एक्सप्लोरर

अमरनाथ हमले में पाक आतंकी मसूद अज़हर का हाथ, ऑडियो टेप से मिले संकेत!

मसूद अजहर वही आतंकी है जिसने संसद पर हमला करवाया था. मसूद अजहर ने ही पठानकोट और उरी हमले की साजिश रची थी. अमरनाथ यात्रा से कुछ दिन पहले मसूद अजहर ने एक ऑडियो जारी करवाया था. जिसमें भारत में बड़े आतंकी हमले के संकेत दिए गए थे.

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रियों पर हमले का कनेक्शन आतंकी मसूद अजहर से जुड़ता दिख रहा है. मसूद अजहर वही आतंकी है जिसने संसद पर हमला करवाया था. मसूद अजहर ने ही पठानकोट और उरी हमले की साजिश रची थी. अब सामने आया है कि अमरनाथ यात्रा से कुछ दिन पहले मसूद अजहर ने एक ऑडियो जारी करवाया था. जिसमें भारत में बड़े आतंकी हमले के संकेत दिए गए थे.

भोले के भक्तों को मारने की साजिश मसूद अजहर ने रची ?

अमरनाथ पर आतंकी हमले से पहले मसूद अजहर का एक ऑडियो टेप सामने आया है. इस ऑडियो टेप में एक आतंकी मसूद अजहर का नापाक संदेश सुना रहा है. टेप को सुनकर लगता है कि जैसे मसूद अजहर किसी बड़े हमले होने का संकेत दे रहा हो.

इस ऑडियो टेप में बोला जा रहा है, ‘’हिंदुस्तान के मुसलमानों… पानी सिर से ऊपर है. इंडिया में हालात आए दिन बिगड़ते जा रहे हैं. जो बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं. नफरत वाले हालात हैं. जब से मोदी आया तब से मामला बयानों से आगे निकल चुका है. हिंदू इस वक्त बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. ऐसी गलती जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना होग.  हिंदू इस वक्त बहुत बड़ा जुल्म ढहा रहे हैं. ऐसा जुल्म दस गुना ताकत के साथ उनके घरों का रुख करेगा.  मोदी और योगी अपनी कौम को इस ओर ले जा रहे हैं.’’

जहरीले संदेश से भरे इस टेप से ये संकेत मिल रहे हैं कि अमरनाथ हमले से मसूद अजहर का कनेक्शन हो सकता है.

मसूद अजहर हिंदुस्तान के खिलाफ कई बार बड़ी साजिशों को अंजाम दे चुका है. मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में पलते आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का चीफ है.  साल 2001 के संसद पर हुए हमले की साजिश उसने ही रची थी. पिछले साल उरी हमले का भी मास्टरमाइंड मसूद अजहर ही था. पिछले साल जनवरी महीने में पठानकोट में सेना के बेस कैंप पर हुए हमले में भी इसकी भूमिका रही है.

लश्कर और हिजबुल ने कराया हमला!

हालांकि एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक आईबी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें बताया गया है लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन दोनों आतंकी संगठनों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है और उसका मास्टरमाइंड लश्कर का आतंकी इस्माइल है.

लश्कर के कमांडर इस्माइल ने रची थी साजिश

खुफिया सूत्रों के मुताबिक हमले की पूरी साजिश लश्कर के कमांडर इस्माइल ने रची थी. इस्माइल का पूरा नाम मोहम्मद अबू इस्माइल है. ये दक्षिण कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर का कमांडर है. स्थानीय आतंकी संगठनों के साथ इसके अच्छे रिश्ते हैं और स्थानीय आतंकी इसे मदद भी करते हैं.

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अमरनाथ यात्रा पर हमला करने में जैश ने लश्कर और हिज्बुल की मदद न की हो. गौरतलब है कि पाकिस्तान में बैठे मसूद अजहर को भारत यूएन से अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान की शह पर चीन अड़ंगा डाल देता है.

यह भी पढ़ें-

अमरनाथ यात्रा हमला: J&K पुलिस की बड़ी लापरवाही, मृतक लिस्ट में जारी किया जीवित महिला का नाम

DETAIL: आखिर इस बस के साथ CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस का घेरा क्यों नहीं था?

वायरल सच: क्या जिस बस पर हमला हुआ उसे सलीम नहीं हर्ष चला रहा था?

अमरनाथ आतंकी हमले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी 'आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget