एक्सप्लोरर

Seema Haider Case: सीमा हैदर या फिर सीमा ठाकुर... कहानी इतनी सीधी और सरल नहीं है जितनी लगती है

Seema Haider News: कहानी इतनी सीधी और सरल भी नहीं है जितनी देखकर लगती है. इस कहानी में कई पेंच है. जासूसी वाले आरोपों के फेज है और इसीलिए अब उत्तर प्रदेश एटीएस ने सीमा हैदर से पूछताछ शुरू कर दी है.

Pakistani Seema Haider: सीमा हैदर या फिर सीमा ठाकुर, लव स्टोरी या फिर साजिश की थ्योरी, प्यार या फिर पाकिस्तान का जासूसी वाला वार. ऐसे कई सवाल सीमा के नाम से जुड़े हुए हैं वो सीमा जो अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान की सीमा को लांघकर भारत आ गई. 

सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट से सनसनीखेज खुलासे हुए है. फरवरी 2022 में सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, डेढ़ साल में 9 बार सीमा हैदर ने अपना यूजर नेम बदला. सचिन सहित 16 लोगों को फॉलो करती थी. भारत की खबरों के लिए ANI न्यूज़ एजेंसी को करती थी फॉलो. बाकी फॉलोवर्स में ज्यादातर हिंदू धर्म से जुड़े इंस्टा अकाउंट थे. बागेश्वर धाम और महादेव से जुड़े अकाउंट भी फॉलो करती थी. भारत की खबरों के लिए ANI ट्रैंडिग फॉलो करती थी.

सीमा की प्रेम कहानी या साजिश?
अब यूपी एटीएस एक्शन में आ गई है. वॉट्सऐप चैप और तमाम सबूतों के आधार पर पूछताछ की तैयारी है
सीमा के आईडी कार्ड हाई कमीशन भेज दिए गए हैं. सीमा की इस प्रेम कहानी और भारत में एंट्री लेने के पूरे एपिसोड में साजिश का एंगल देखा जा रहा है क्योंकि सीमा के परिवार का पाकिस्तानी आर्मी से सीधा ताल्लुक है.

चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार
सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं. सीमा का भाई पाकिस्तानी सैनिक है. पाकिस्तानी नागरिक सीमा से सिर्फ यूपी एटीएस ही नहीं बल्कि तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी. 

एक तरफ सीमा से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं दूसरी तरफ पाकिस्तान में भी सीमा के इस कदम के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है.

सीमा हैदर पर किसी को क्यों नहीं हुआ शक?
पबजी... कहने को ये एक गेम है जिसमें दुनिया के किसी भी कोने में बैठा शख्स इस खेल का हिस्सा बन सकता है. यही पबजी सीमा और सचिन की मोहब्बत का प्लेटफॉर्म बना जहां दोनों शुरू में खिलाड़ी थे लेकिन बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो बात दूर निकल गई. वो साल था 2020 जब कोरोना में लॉकडाउन के वक्त सीमा ने घर में रहकर पबजी खेलना शुरू किया था.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा और सचिन ने पहले नेपाल में मुलाकात की और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया. सबसे बड़ी चुनौती थी पाकिस्तान से सीमा का भारत आना. नेपाल से भारत में दाखिल होना आसान था और इसलिए नेपाल को चुना गया. 

यूपी पुलिस के मुताबिक, सीमा हैदर ने भारत आने के लिए यूट्यूब में वीडियो देखना शुरू किए. भारत आने के लिए सीमा सबसे पहले दुबई गई और 11 मई को दुबई से नेपाल आई. नेपाल से बस में बैठकर सीमा 13 मई को दिल्ली आई. पुलिस के मुताबिक सीमा हैदर पर किसी का शक इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वो अपने चार बच्चों के साथ थी. इतना ही नहीं भारत आने से पहले सीमा पाकिस्तान में अपना घर बेचकर आई हैं.

ये भी पढ़ें-
सचिन ही जाना चाहता था पाकिस्तान, सीमा हैदर ने इस वजह से बदला था प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget