एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी नार्को मॉड्यूल का भंडाफोड़, कुपवाड़ा में सरहद पार से लाई 60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

कुपवाड़ा के एसएसपी जीवी संदीप के मुताबिक यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा था. पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सरहद पार से आतंकियों की फंडिंग के लिए ड्रग्स की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है.

कुपवाड़ा: जम्मू कश्मीर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. सरहद पार से आने वाले नशे के सामान पर खास प्रहार किया जा रहा है. ऐसे ही एक पाकिस्तानी नार्को मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है. अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के करनाह इलाके से सरहद पार से भारी मात्रा मे लाई गई हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये आंकी गई है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ चलाए एक ऑपरेशन में आतंकियों के एक समर्थक को गिरफ्तार किया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान तंगदार के पंजितारा के रहने वाले मुख्तार शाह के तौर पर हुई है, जो सरहद पार रहने वाले आतंकियों के संपर्क में था.

खुफिया जानकारी

कुपवाड़ा के एसएसपी जीवी संदीप के मुताबिक यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा था. पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सरहद पार से आतंकियों की फंडिंग के लिए ड्रग्स की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है, जिससे कमाए जाने वाले पैसों का इस्तेमाल आतंकी कार्रवाई में किया जाएगा.

इसी आधार पर कुपवाड़ा में कई जगहों पर छापे मारी की गई और तलाशी के दौरान 9 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें करीब 9 किलो हेरोइन थी, जो कुपवाड़ा लाई जा रही थी. पुलिस के अनुसार कुपवाड़ा से आगे नशे की यह खेप उत्तरी कश्मीर और श्रीनगर में विभिन ड्रग डीलर्स के पास पहुंचनी थी लेकिन इससे पहले ही यह पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

पकडे गए ड्रग की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50-60 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. हालांकि अभी इस बात की जांच जारी है कि यह किस संगठन के साथ जुड़ा है और अब तक कितनी ड्रग्स कश्मीर में आतंकियों के लिए ला चुका है. वहीं पिछले एक साल में करीब 300 किलो ड्रग्स कुपवाड़ा और बारामूला में पकड़ा जा चुका है, जो पाकिस्तान से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की मदद के लिए भेजे गए थे.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: 7 फीट गहरे गड्ढे से पुलिस ने बरामद की नशीली दवाइयों की 1700 से ज्यादा बोतलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget