एक्सप्लोरर

सबूतों के साथ बेनकाब होगा पाकिस्तान, भारत के पास है कश्मीर में सक्रिय 273 आतंकियों का पूरा ब्योरा

ये आतंकवादी कश्मीर के सोपोर, हंडवाड़ा, बारामूला, बांदीपुरा, कुपवाड़ा, श्रीनगर बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में फैले हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस लिस्ट को डॉजियर के तौर पर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रख सकते हैं.

नई दिल्ली: आंतक को पनाह देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को भारत अब सबूतों के साथ बेनकाब करेगा. भारत के पास कश्मीर में सक्रिय 273 आतंकियों का पूरा ब्योरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 273 आतंकियों की इस लिस्ट को डॉजियर के तौर पर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रख सकते हैं. पीएम मोदी अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में आतंकिस्तान के खिलाफ लड़ाई का आह्वान कर चुके हैं.

107 आतंकी पाकिस्तानी और 166 स्थानीय हैं

भारत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को चुन चुनकर निशाने पर भी ले रहा है. कश्मीर में सक्रिय 273 आतंकियों का पूरा ब्योरा एबीपी न्यूज़ के पास भी है. लिस्ट के मुताबिक कश्मीर में अभी कुल 273 आतंकवादी सक्रिय हैं. इनमें 107 आतंकी पाकिस्तानी और 166 स्थानीय शामिल हैं. 100 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के, 112 लश्कर ए तैयबा के, 58 जैश-ए-मोहम्मद के और 3 अल बदर के आतंकी हैं.

सेना प्रमुख ने कहा- बालाकोट में फिर सक्रिय हैं आतंकी, 26 फरवरी को एयर फोर्स ने तबाह किए थे कैंप

ये आतंकवादी कश्मीर के सोपोर, हंडवाड़ा, बारामूला, बांदीपुरा, कुपवाड़ा, श्रीनगर बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में फैले हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस लिस्ट को डॉजियर के तौर पर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रख सकते हैं. यानी भारत पाकिस्तान को सबूतों के साथ बेनकाब करने को तैयार है. पीएम मोदी ने साफ कह दिया है कि भारत अब समस्यायों से जूझने में नहीं बल्कि उन्हें जड़ से खत्म करने में यकीन रखता है.

मोदी ने किया आतंकवाद के खिलाफ ‘निर्णायक लड़ाई’ का आह्वान

हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ ‘‘निर्णायक लड़ाई’’ का आह्वान करते हुए आतंकवाद का समर्थन करने पर पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के भारत के फैसले से उन लोगों को दिक्कत हुई जो अपने देश को नहीं संभाल सकते.

यह भी पढें-

कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर ट्रंप ने इमरान से पूछा- कहां से लाते हो ऐसे पत्रकार?

इमरान खान का कश्मीर कार्ड एक बार फिर फेल, ट्रंप बोले- मध्यस्थता तभी जब भारत तैयार

तय नहीं था कोई कार्यक्रम, अचानक जलवायु परिवर्तन पर पीएम मोदी का भाषण सुनने पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget