एक्सप्लोरर

इस साल LoC पर पाकिस्तान ने 3800 से ज्यादा बार किया सीजफायर का उल्लंघन: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस साल 3 हजार से ज्यादा बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया.

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने इस साल जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के 3800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया और ड्रोन के जरिए हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा दिया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने लगातार बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया और असैन्य इलाकों को भी निशाना बनाया. इसके साथ ही उसने एलओसी पार से आतंकियों को घुसपैठ कराने का भी प्रयास किया.

उन्होंने कहा, ‘‘यह दोनों पक्षों के बीच 2003 के सीजफायर सहमति का सरासर उल्लंघन है. इस साल अब तक पाकिस्तानी बलों ने बिना किसी उकसावे के 3800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया.’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एलओसी के पास के इलाके में ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भी गिराने के प्रयास किए गए.

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा से हथियारों और मादक पदार्थ की तस्करी के भी प्रयास किए.’’ श्रीवास्तव ने कहा कि डीजीएमओ (सैन्य संचालन महानिदेशक) स्तरीय वार्ता में पाकिस्तान के समक्ष लगातार यह मुद्दा उठाया जाता है.

आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को काली सूची में डाले जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक आतंकरोधी नियामक ने ऐसी कार्रवाई के लिए मानक प्रक्रिया निर्धारित की है. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा समझा जाता है कि पाकिस्तान ने एफएटीएफ द्वारा बताए गए 27 बिंदुओं में से केवल 21 पर कदम उठाया है. छह महत्वपूर्ण मुद्दों का अब तक समाधान नहीं किया गया है.’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सबको पता है कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों और आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराता है और मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम, जकी-उर-रहमान लखवी आदि जैसे कई आतंकियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गयी है.’’

इसे भी पढ़ेंः सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर की करोड़ो की ठगी, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

भारत के नक़्शे को ग़लत तरीक़े से दिखाने पर ट्विटर को कड़ी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget