एक्सप्लोरर

UNHRC में भारत की बड़ी जीत, कश्मीर पर प्रस्ताव लाने के लिए पाकिस्तान को नहीं मिला समर्थन

भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के झूठे आरोपों का जवाब देने के लिए अजय बिसारिया के नेतत्व में यूएनएचआरसी में उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है. बिसारिया पूर्व में पाकिस्तान में भारत के हाई कमिश्नर रह चुके हैं.

जिनेवा: कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में एक बार फिर बड़ी हार हुई है. 42 वें यूएनएचआरसी के सत्र में कश्मीर पर प्रस्ताव लाने के लिए पाकिस्तान को समर्थन नहीं मिला. सूत्रों ने बताया कि अधिकांश सदस्य देशों ने कश्मीर पर प्रस्ताव रखने के लिए पाकिस्तान का समर्थन करने से इनकार कर दिया.

यूएनएचआरसी में  हिस्सा ले रहे हैं 47 देश

भारत के लिहाज से यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी बड़ी कूटनीतिक जीत है. भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के झूठे आरोपों का जवाब देने के लिए अजय बिसारिया के नेतत्व में यूएनएचआरसी में उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है. बिसारिया पूर्व में पाकिस्तान में भारत के हाई कमिश्नर रह चुके हैं. यूएनएचआरसी में 47 देश हिस्सा ले रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले यूएनएचआरसी से संबंधित एक झूठे दावे को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की खूब किरकिरी हुई थी. इमरान खान ने दावा किया था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान को 58 सद्स्य देशों ने समर्थन दिया है. जबकि यूएनएचआरसी में केवल 47 सदस्य ही हैं.

कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला 

भारत, कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला मानता है और इसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है. बावजूद इसके पाकिस्तान कभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद लेने की बात करता है तो कभी वह दुनिया के सामने कश्मीर को लेकर झूठे दावे करता है. हालांकि भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पार से हमले और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं. भारत ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म कर दिया था. तभी से पाकिस्तान इस फैसले को लेकर बौखलाया हुआ है.

यह भी पढ़ें-

वैश्विक नेता के दमखम और ग्लोबल एजेंडा के साथ अमेरिका पहुंचेंगे PM मोदी, दो बार डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

IPHONE 11 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 20 सितम्बर से Flipakart और Amazon से कर सकते हैं बुक

दिल्ली: भाजपा नेता ने दफ्तर में पत्नी को जड़ा थप्पड़, महरौली जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए

कोलकाताः जादवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की, कहा- छात्रों ने मेरे बाल खींचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget