एक्सप्लोरर

अपने ‘आका’ चीन को खुश करने लिए भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने रची यह खतरनाक साजिश

खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने 32 किलो से ज्यादा विस्फोटक कश्मीर के सोपोर इलाके में पहुंचा दिया है. पाकिस्तान भारत में IED ब्लास्ट करना चाहता है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपने आका चीन को खुश करने की नीयत से भारत के खिलाफ एक के बाद एक विध्वंसकारी साजिशें रच रहा है. इसी के तहत पाकिस्तान ने एक बार फिर IED विस्फोट करने की साजिश रची है.

खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाक सीमा पर हो रही गोलीबारी का फायदा उठाकर पाकिस्तान ने 32 किलो से ज्यादा विस्फोटक कश्मीर के सोपोर इलाके में पहुंचा दिया है. इस विस्फोटक को IED के रूप में इस्तेमाल कर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर विस्फोट किए जाने की योजना है और उनके निशाने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के काफिले और भीड़भाड़ वाली जगह हैं.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान आए दिन जो गोलीबारी कर रहा है उसका मकसद भारत से युद्ध करना नहीं है बल्कि इस गोलीबारी की आड़ में भारतीय सीमा में आतंकवादी, हथियार और बारूद पहुंचाना है.

रिपोर्टों के मुताबिक अपने आका चीन को खुश करने के लिए पाकिस्तान हर वह चाल चलना चाहता है, जिससे भारत में कैसे भी कहीं भी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम दिया जा सके और इसी के चलते पाकिस्तानी सेना के जनरल बाजवा खुद पिछले दिनों आईएसआई मुख्यालय गए थे, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ साजिशों को अमलीजामा पहनाते हुए अपनी तरफ से हरी झंडी भी दी थी.

IED बनाने वाला एक्सपर्ट भी पहुंचा भारत ताजा खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 32 किलो बारूद भारतीय सीमा में सोपोर के पास पहुंचा है, उसके जरिए IED बनवाए जाने की प्लानिंग है और इस काम के लिए बाकायदा एक IED बनाने वाला एक्सपर्ट भी पहुंच चुका है. खुफिया दस्तावेजों पर विश्वास करें तो इस शख्स का नाम शाहीन बताया गया है. शाहीन को इस बारुद के जरिए पांच से ज्यादा IED बनानी हैं. इन IED का इस्तेमाल जहां हो सकता है, उनमें कुपवाड़ा बाईपास, बारामुला हाईवे, बारामुला, हंदवाड़ा रोड और टाउन हॉल रोड से फल मार्केट सोपोर इलाके के साथ-साथ अनेकों भीड़ वाले स्थान भी शामिल हैं.

साफ जाहिर है कि पाकिस्तान कश्मीरियों का साथ देने की जो झूठी बातें प्रचारित करता है, सच्चाई एकदम उसके उलट है. यदि वह कश्मीरियों का साथ देने की बात करता तो कश्मीरियों के इलाके में ही IED ब्लास्ट क्यों करवाता.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की साजिश में जम्मू कश्मीर के आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ ओवरग्राउंड वर्कर भी शामिल हैं. खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस IED को बनाने में जो अन्य सामान लगना है जैसे लोहे की छोटी-छोटी गोलियां आदि, यह सब इन्हीं ओवरग्राउंड वर्करों को श्रीनगर से लाना है. खुफिया दस्तावेज बताते हैं कि यही वर्कर आतंकवादियों को केंद्रीय बलों की मूवमेंट की खबरें भी पहुंचाते हैं. साथ ही IED या अन्य घातक विस्फोटक सैन्य बलों के रास्तों के बीच लगवाने के काम मे मदद करते हैं.

फिलहाल होशियारी पंछियों की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसियां इन लोगों की तलाश कर रही हैं और अनेक संदिग्ध लोगों से पूछताछ का काम जारी है.

ये भी पढ़ें:

चीन और पाकिस्तान से तनातनी के बीच इस्लामिक देशों से भारत को झटका, OIC ने बुलाई कश्मीर पर आपात बैठक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget