एक्सप्लोरर

सिख तीर्थयात्रियों को मिली निराशा, पाकिस्तान ने ननकाना साहिब जाने के लिए 586 वीजा किए रद्द

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में 6-15 नवंबर तक गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. भारतीय सिख यात्री ननकाना साहिब में गुरु नानक जयंती मनाना चाहते थे लेकिन पाकिस्तान अधिकारियों ने 586 वीजा रद्द कर दिए हैं.

Guru Nanak Dev Jyanti: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में 6 से 15 नवंबर तक गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. इसलिए भारत के पंजाब के बहुत से सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर शामिल होना चाहते थे. लेकिन उन सभी को निराशाओं का सामना करना पड़ा. दरअसल पाकिस्तान‌ के अधिकारियों ने ननकाना साहिब जाने के लिए इच्छुक सिख तीर्थयात्रियों के 1496 वीजा में से 586 वीजा रद्द कर दिए हैं. 

1496 वीजा में से केवल 910 वीजा को ही अनुमति

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए 1496 वीजा आवेदन किए थे, जिसमें से केवल 910 को ही अनुमति मिली है. 910 तीर्थ यात्रियों की वीजा वैधता केवल सिर्फ 10 दिनों के लिए ही है. कमेटी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि प्रशासन को धार्मिक वीजा रद्द नहीं करने चाहिए. इससे सिख तीर्थयात्री बेहद ही निराश हैं.

'धार्मिक स्थलों के माध्यम से जुड़ सकते हैं दोनों देशों के लोग'

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों को ऑन अराइवल वीजा की सुविधा उपलब्ध कराने चाहिए और अटारी वाघा बॉर्डर पर वीजा कार्यालय खुला होना चाहिए. हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब के दर्शन के लिए जो पहले बस चलती थी उसे भी बंद कर दिया गया है. यहां तक कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोक दिया गया है. ऐसा नहीं होना चाहिए. बस को दोबारा शुरू करना चाहिए जैसे कि दिल्ली से लाहौर तक के लिए बस जाती है. हरभजन सिंह ने आगे यह भी कहा कि दोनों देशों के नफरतों के दौर में हम दोनों ही देशों के लोगों को धार्मिक स्थलों के माध्यम से जोड़ना चाहिए.

8 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती मनाई जाएगी 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने यह भी बताया कि सिख तीर्थयात्री 8 नवंबर को पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरु नानक देव की जयंती मनाएंगे. इसके अलावा सभी भारतीय सिख यात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब भी जाएंगे.

यह भी पढ़ें: महिलाओं से लेकर युवाओं और किसानों तक... यहां पढ़ें BJP का पूरा घोषणापत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget