एक्सप्लोरर

India-Pakistan: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के PoK वाले बयान पर बौखलाया पाकिस्तान, क्या कुछ कहा?

Pakistan Reaction On PoK: क्षेत्र की शांति के हित में भारतीय सेना को अपने राजनीतिक आकाओं की प्रतिगामी विचारधारा के लिए चुनावी समर्थन बढ़ाने के लिए गैर-जिम्मेदार बयानबाजी और कटु-संचार से दूर रहना चाहिए.

Pakistan Reaction On PoK: नॉर्दन आर्मी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पीओके पर दिए बयान को लेकर पाकिस्तानी सेना बौखला गई है. गुरुवार (24 नवंबर) को पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी करते हुए कहा, भारतीय सेना के कमांडर का बयान अनुचित, गैर-जिम्मेदार और भारत की घरेलू राजनीति से प्रेरित है. 

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन ने बयान जारी कर कहा, पाकिस्तानी सेना अच्छाई की ताकत है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की समर्थक है, लेकिन हमारी शांति की इच्छा, हमारी क्षमता और हमारे इलाके के खिलाफ किसी भी दुस्साहस या आक्रमण को विफल करने में सक्षम है. बालाकोट एयर-स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायुसेना  के तरफ से भारत पर किए गए हमले की कोशिश का जिक्र भी बयान में किया गया है.

POK को लेकर बयान दिया था
हाल ही में एक सवाल के जवाब में भारतीय सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था, "संसद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर जो प्रस्ताव है उसपर, अगर सरकार की तरफ से कोई आदेश आएगा तो उसके लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है. 1994 में भारत की संसद में पीओके को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था, जिसमें Pakistan Occupied Kashmir (PoK) को भारत का हिस्सा बताया गया था. कुछ दिनों पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर और फिर हिमाचल प्रदेश की एक चुनावी रैली में PoK को भारत में जोड़ने को लेकर हुंकार भरी थी. तभी से सेना से रक्षा मंत्री के उस बयान को लेकर सवाल किए जा रहे हैं. 

पाकिस्तानी सेना का इशारा चुनावों पर था
इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन ने अपने बयान में ये भी कहा, "क्षेत्र की शांति के हित में भारतीय सेना को अपने राजनीतिक आकाओं की प्रतिगामी विचारधारा के लिए चुनावी समर्थन बढ़ाने के लिए गैर-जिम्मेदार बयानबाजी और कटु-संचार से दूर रहना चाहिए. पाकिस्तानी सेना का इशारा मौजूदा हिमाचल और गुजरात के चुनावों की तरफ था.

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के बात को झूठा करार दिया
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने गुरुवार (24 नवंबर) को  बयान जारी करते हुए कहा, "LoC पर आतंकी लॉन्च पैड्स के होने की बात को भी झूठा करार दिया. पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया कि आतंकी लॉन्च पैड्स की मनगढ़ंत कहानी के जरिए भारत जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाना चाहता है". उत्तरी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने Line Of Control (LoC) पर पाकिस्तानी सीमा में 160 लॉन्च पैड हैं, जहां पर करीब 300 आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें:Jammu Kashmir: पाकिस्तान से दो घुसपैठ की कोशिशें नाकाम, एक को मार गिराया गया दूसरा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
Xप्लेन: FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर अमेरिका तक हलचल?
FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर US तक हलचल?
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget