एक्सप्लोरर

पाक की भारत को धमकी, 'सरहद पर जो लहू बह चुका है और जो बह रहा है, सभी का हिसाब लेंगे'

चार जंगों में हार का सामना करने वाले पाकिस्तान ने भारत से खूनी जंग का ऐलान किया है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि सरहद पर जो लहू बह चुका है और जो बह रहा है, सभी का हिसाब लेंगे.

इस्लामाबाद: भारत के एक कदम बढ़ाने पर दो कदम आगे बढ़ाने की बात करने वाले पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान और उनकी सेना की कलई खुलती जा रही है. अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने भारत को गीदड़भभकी दी है और कहा कि सरहद पर जो लहू बह चुका है और जो बह रहा है, सभी का हिसाब लेंगे.

बीते हर जंग में पटखनी खाने वाले पाकिस्तान ने भारत से खूनी जंग का एलान किया. पाकिस्तान के डिफेंस डे सेरेमनी में पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला. पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में 6 सितंबर को आयोजित डिफेंन्स डे सेरेमनी (रक्षा दिवस के कार्यक्रम) में चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा, "सरहद पर जो लहू बह चुका है और जो बह रहा है, सभी का हिसाब लेंगे. कोई भी खून बर्बाद नहीं जाएगा."

सवालों के घेरे में सिद्धू आर्मी चीफ के इस ताजा और खूनी बयान के बाद कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की बाजवा से मुलाकात का मुद्दा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इमरान खान के शपथ ग्रहण में इस्लामाबाद गए सिद्धू बड़ी गर्मजोशी से बाजवा से मिले थे और दावा किया था कि पाक आर्मी चीफ ने उनसे शांति की बात की थी.

आपको बता दें कि बाजवा उस पाकिस्तानी आर्मी का चीफ है जहां इमरान की नई सरकार बनी है. एक तरफ तो इमरान खान भारत से शांति की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके सेना प्रमुख आग उगल रहे हैं.

आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं बाजवा के बहाने इमरान की भारत की नीति सामने है. वहीं, पीएम मोदी कह चुके हैं कि भारत शांति के रास्ते पर अकेले नहीं चल सकता. पाकिस्तान को भी साथ आना होगा. इससे जुड़े स्टैंड में साफ किया गया है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते.

दाऊद के खिलाफ कार्रवाई पर साथ आया अमेरिका आपको ये भी बता दें कि पाकिस्तान के स्थिति अब और असहज हो गई है क्योंकि कल इसके खिलाफ भारत और अमेरिका एक साथ आ गए. पाकिस्तान जिस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी डी कंपनी को पनाह देता रहा है उस पर जल्द शिकंजा कस सकता है. कल भारत और अमेरिका के बीच 2+2 बैठक में दाऊद के खिलाफ कार्रवाई करने पर अमेरिका सहमत हो गया है. वहीं अमेरिका ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान परमाणु बम के मामले में पांचवां बड़ा देश बन सकता है.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget