एक्सप्लोरर

भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे को लेकर सभी मांगें मानी, रोज 5000 यात्री कर सकेंगे दर्शन

करतारपुर कॉरीडोर के लिए यह यात्रा सप्ताह के सातों दिन, 'बिना वीज़ा' के हो सकती है, पहले पाक की और से वीज़ा फीस की मांग थी, जबकि भारत यह यात्रा बिना किसी शुल्क के चाहता था. इस बात पर भी सहमति बनी है कि यात्री अकेले भी यात्रा कर सकते हैं और ग्रुप में भी.

नई दिल्लीः भारत के दबाव में आखिर पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे को लेकर सभी मांगे मान लीं हैं. वाघा, पाकिस्तान की तरफ हुई बैठक में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों की मुलाकात हुई, जहां भारत ने खालिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तान को एक डोसियर सौंपा और साफ शब्दों में कहा कि इस गलियारे का भारत विरोधी प्रोपगेंडा के लिए इस्तेमाल न हो.

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान ने भारत के दबाव में तीन बड़ी मांगों को मान लिया है-

1. अब यह यात्रा सप्ताह के सातों दिन, 'बिना वीज़ा' के हो सकती है, पहले पाक की ओर से वीज़ा फीस की मांग थी, जबकि भारत यह यात्रा बिना किसी शुल्क के चाहता था. इस बात पर भी सहमति बनी है कि यात्री अकेले भी यात्रा कर सकते हैं और ग्रुप में भी. पैदल यात्रियों के लिए भी यात्रा करना मुमकिन होगा.

2. ज़ीरो पॉइंट रावी नदी पर ऑल वेदर पुल के निर्माण की मांग को भी इस्लामाबाद मानने को मजबूर हुआ, लेकिन पाक ने कहा है कि उसकी तरफ इसके निर्माण में समय लगेगा, वहीं भारत समय रहते इस कॉरिडोर को खोलने के लिए अंतरिम व्यवस्था खुद करेगा.

3. पाकिस्तान यह बात भी मान गया है कि रोज़ाना 5000 यात्री दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन कर सकेंगे. भारतीय पासपोर्ट के साथ ओसीआई कार्ड धारकों के लिए भी यह कॉरिडोर खुला रहेगा.

वहीं भारत ने खालिस्तानी प्रोपगेंडा को लेकर भी चिंता जताई और पाकिस्तान को खालिस्तान समर्थकों पर एक डोसियर भी सौंपा. पाक ने बातचीत से दो दिन पहले गोपाल चावला को पाक एसजीपीसी से बाहर किया था, लेकिन दूसरे खालिस्तानी समर्थक अमीर सिंह को जगह दी है. हालांकि पाक ने भरोसा दिलाया कि उसकी जमीन पाक विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होगी. इसी बीच पाक सूत्रों ने बताया कि अमीर सिंह को भी पाक एसजीपीसी से हटाया जाएगा.

गलियारे को जल्द पूरा करने के लिए दोनों देशों की टेक्निकल टीम दोबारा मिलेगी, और ज़रूरत पड़ने पर अधिकारियों की मुलाकात भारत में होगी.

दिल्ली बीजेपी ने शुरू की विधानसभा चुनावों की तैयारी, कार्यक्रम के जरिए दिल्ली सरकार पर बोला हमला-वित्त मंत्री हुईं शामिल

गोवा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से होगा शुरू

करतारपुर कॉरिडोर: वीजा फ्री एंट्री पर पाकिस्तान राजी, अन्य मसलों पर दिया समर्थन का वादा

देश के करीब 37 फीसदी स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं, असम की हालत सबसे खराब पंजाब: सीएम अमरिंदर से तनातनी के बीच सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, राहुल गांधी को दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget