एक्सप्लोरर

जाधव वाले वीडियो पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

पाकिस्तान की ये चाल उसकी बौखलाहट दिखाता है. दरअसल कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ हुए बर्ताव का भारत ने व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया था. इसी के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने अब कुलभूषण जाधव का एक नया वीडियो रिलीज किया है. इस वीडियो में पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव से जबरन भारत के खिलाफ जहर उगलवाया है. हालांकि अभी वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

पाकिस्तान की ये चाल उसकी बौखलाहट दिखाता है. दरअसल कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ हुए बर्ताव का भारत ने व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया था. इसी के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है.

वीडियो को लेकर भारत ने लगाई लताड़ भारतीय विदेश मंत्रालय ने जाधव के वीडियो को लेकर पाकिस्तान पर करारा पलटवार किया है. वीडियो में 47 वर्षीय भारतीय नागरिक जाधव भारत से पूछता है कि वह ‘‘झूठ’’ क्यों बोल रहा है कि उसने गुप्तचर एजेंसी के लिए काम नहीं किया. भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि उसने वीडियो में कुलभूषण जाधव के बयान ‘‘जबरन’’ डलवाए हैं. भारत ने कहा कि इस्लामाबाद की ऐसी करतूत का कोई विश्वसनीयता नहीं है.

वीडियो में क्या है? कुलभूषण जाधव के इस तथाकथित वीडियो में वो कह रहे हैं, ''मेरी मां जब मुझसे मिली मेरी फिटनेस को देखकर बहुत खुश हुई, मुझे देखकर उन्होंने अच्छा महसूस किया. उन्होंने कहा कि वहां तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बोला जा रहा है लेकिन मैने कहा, मम्मी कोई चिंता की बात नहीं... मैं यहां खुश हूं, यहां मेरी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है, इन लोगों ने मुझे टच नहीं किया, मुझे टॉर्चर नहीं किया जा रहा है.''

वीडियो में आगे वो कह रहे हैं, ''मैं यहा पर एक जरूरी बात कहना चाहता हूं कि भारतीय लोग, भारत की सरकार और इंडियन नेवी का मैं कमीशंड ऑफिसर हूं. जब मेरी मां और पत्नी इस्लामाबाद आए वे काफी डरे हुए दिख रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें विमान में डरा-धमकाकर लाया गया हो, भारतीय राजदूत मेरी मां और मेरी पत्नी से चिल्लाकर बात कर रहे थे. उन्हें धमकाया गया जबकि उनके हाव भाव सकारात्मक थे.''

कुलभूषण की मां और पत्नी से पाक ने बेशर्मों की तरह बर्ताव किया कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से पाकिस्तान में क्रूर व्यवहार किया गया है. कुलभूषण जाधव से जब उनकी पत्नी और मां मिलकर बाहर निकली तो पाकिस्तानी मीडिया ने 'कातिल की मां' कह कर कुलभूषण की मां से सवाल पूछे.

इतना ही नहीं पाकिस्तान ने कुलभूषण की पत्नी की जूतियां जब्त कर ली. उनसे जासूसी का शक जताते हुए जूतियों को जांच के लिए भेजा. मुलाकात से पहले मंगलसूत्र, चूड़ियां फिर बिंदी और अब जूता कांड ने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget