एक्सप्लोरर

'आपने ISIS जैसी हरकत की', पहलगाम हमले पर पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी, उमर और थरूर

Pahalgam Terror Attack: शहबाज शरीफ के पहलगाम हमले की जांच को लेकर दिए बयान को उमर अब्दुल्ला ने खारिज करते हुए कहा था कि पहले तो उन्होंने यह स्वीकार नहीं किया कि पहलगाम में कुछ हुआ है.

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बीजेपी नेताओं के बाद विपक्ष में जो सबसे ज्यादा पाकिस्तान की मुखालफत कर रहे हैं उन तीन नाम प्रमुख हैं. पहला नाम है AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का. दूसरे नंबर पर हैं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला. जिन्होंने आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है. वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो को करारा जवाब दिया.

महाराष्ट्र में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा खुद को परमाणु ताकत वाला देश बताता है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर बेगुनाह लोगों को मारेंगे तो वह देश चुप नहीं रहेगा. चाहे सरकार कोई भी हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के नाम पर हमला करके आप किस धर्म की बात कर रहे हैं?

'आपने ISIS जैसी हरकत की है'
पाकिस्तान पर तंज कसते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपने आईएसआईएस जैसी हरकत की है. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर कश्मीर हमारा हिस्सा है तो कश्मीरी लोग भी हमारे अपने हैं. हमें कश्मीरियों पर शक नहीं करना चाहिए.

'पाकिस्तान के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पहलगाम हमले की जांच को लेकर दिए बयान को उमर अब्दुल्ला ने खारिज करते हुए कहा था कि पहले तो उन्होंने यह स्वीकार नहीं किया कि पहलगाम में कुछ हुआ है. फिर उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि यह भारत ने किया है. उन्होंने ही सबसे पहले हम पर आरोप लगाया था, इसलिए उनके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भावुक होते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री होने के नाते हमने लोगों को न्योता दिया था यहां आने के लिए. मेजबान होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं सभी को यहां से सुरक्षित भेजूं लेकिन नहीं भेज पाया. इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है.

'हमारी तुलना में उनकी तरफ ज्यादा बहेगा खून'
सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद बीते दिनों पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो ने भारत को खून बहने की धमकी दी थी. जिस पर करारा जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर खून बहेगा, तो यह संभवत हमारी तुलना में उनकी तरफ ज्यादा बहेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारी कोई साजिश नहीं है, लेकिन अगर वो कुछ करते हैं तो उन्हें जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

'शहबाज शरीफ धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का', PAK आर्मी पर भड़का इमरान खान की पार्टी का नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget