एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: मौत के बिस्‍तर पर दाऊद इब्राहिम? या अब भी भारत के खिलाफ चला रहा नेटवर्क, पढ़ें चौंकाने वाला दावा

Where is Dawood Ibrahim: वाहिद अली खान का दावा है कि दाऊद इब्राहिम को मुंबई याद आता होगा, अपनी जमीन से दूर रहकर पाकिस्तान में वो खुश नहीं, सजा काट रहा है.

Dawood Ibrahim Condition: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों ने 26 निर्दोषों की निर्मम हत्‍या कर डाली. इस घटना के मास्‍टरमाइंड के तौर पर सैफुल्‍लाह कसूरी का नाम सामने आ रहा है. सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैफुल्‍लाह कसूरी ने लश्‍कर ए तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद के इशारे पर ये हमला कराया.

इजरायल के सूत्रों के हवाले से ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (POK) में जैश ए मोहम्‍मद के ठिकानों पर हमास के कमांडर्स देखे गए. पहलगाम हमले से कनेक्‍शन में ये सब नाम अब तक सामने आ चुके हैं लेकिन कई लोगों के जेहन में एक नाम और चल रहा है. वे जानना चाहते हैं कि भारत की मोस्‍टवॉन्‍टेड लिस्‍ट में शामिल दाऊद इब्राहिम इस समय कहां है और क्‍या कर रहा है?

'कभी भी आ जाएगी दाऊद की मौत की खबर', वाहिद अली खान ने कहा
बिस्तर पर लाचार पड़ा अपने दिन गिन रहा है, न तो परिवार को पहचान पाता है, न ही उसको कोई होश है, बस किसी भी समय खबर आएगी- दाऊद इज नो मोर. ये दावा वरिष्ठ पत्रकार वाहिद अली खान ने किया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान में रह रहे दाऊद को मुंबई की गलियां याद आती होंगी. वाहिद अली खान ने बताया कि दाऊद अपने सेंसेज में नहीं है. अब तो उसको भारत लाने का भी कोई फायदा नहीं है क्योंकि वह बिस्तर पर पड़ा अपने दिन गिन रहा है.

'अपने परिवार को भी नहीं पहचान पाता दाऊद', पत्रकार का दावा
वाहिद अली खान का कहना है कि उनके सोर्सेज हैं, जिन्होंने दाऊद के बारे में इनफोर्मेशन दी है. वाहिद अली खान ने बताया, 'अब दाऊद इब्राहिम को लाने का फायदा भी नहीं है, डैड बेड में है वो. उसको लोग समझ नहीं आ रहे हैं कि कौन हैं. मेरे पास सोर्सेज से जो खबरें आ रही हैं, वो बताते हैं कि दाऊद के सामने उसका भाई खड़ा हो रहा है तो उसको मालूम नहीं है कि ये मेरा भाई है. वो अपने सेंसेज में नहीं है, खत्म हो गया है वो. बस एक खबर आना बाकी है कि दाऊद इब्राहिम मर गया और वो कभी भी आ जाएगी.' 

चैन स्नेचर बन गया डॉन
वाहिद अली खान ने कहा कि दाऊद को दाऊद किसने बनाया? उसको दाऊद नेताओं ने बनाया, उसको उन चमचों ने दाऊद बनाया, जो भाई-भाई करके उसके साथ घूमते थे. उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम ने असल में किसी को थप्पड़ भी नहीं मारा होगा, वो सिर्फ एक चेन स्नेचर था. वो किस्मत से दाऊद बना और ऐसी किस्मत ऊपर वाला किसी को न दे.

पाकिस्तान में खुश नहीं दाऊद?
वाहिद अली खान ने कहा कि इतने साल बाहर रहकर भी दाऊद खुश नहीं होगा. अपनी जमीन से जो जुड़ाव था उसको और उसके भाईयों को वो कभी जाता नहीं है, आप कितना भी दुबई और पाकिस्तान में रह लीजिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहकर सजा काट रहा है वो उसको यहां जैसा माहौल थोड़े ही मिलेगा. जैसे पहले काला पानी की सजा होती थी, वैसे ही वो सजा ए पाकिस्तान काट रहा है. 

पहलगाम हमले का पाकिस्तान कनेक्शन
दाऊद इब्राहिम कहां है और क्या कर रहा है इसकी सटीक जानकारी इंटेलीजेंस एजेंसियों के पास नहीं है, लेकिन माना यही जाता है कि उसको पाकिस्तान ने शरण दी हुई है. खुफिया सूत्रों ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान के रावलकोट कनेक्शन की आशंका जताई है. बताया गया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के रावलकोट में हमले की साजिश रची गई. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की ब्रांच द रेजीस्टेंस फ्रंट ने ली है.

रावलकोट पर फोकस इसलिए भी है क्योंकि 18 अप्रैल को लश्कर के अबू मूसा ने यहीं स्पीच दी थी और जिहाद और कश्मीर में खून-खराबे की बातें की थीं. इस रैली में कई आतंकी भी शामिल हुए थे. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने 16 अप्रैल को स्पीच दी थी, जिसमें उन्होंने कश्मीर को गले की नस बताया, टू नेशन थ्योरी की बात कही और कहा कि हिंदू मुसलमानों से बिल्कुल अलग हैं, जो पाकिस्तान बनने का आधार था. उन्होंने पाकिस्तानियों से अपील की कि वह अपने बच्चों को ये बताएं. भारतीय खुफिया एजेंसियों को लगता है कि ये हमले से पहले के सिग्नल थे. 

 

यह भी पढ़ें:-
वीर सावरकर अपमान मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत फिर किया आगाह- दोबारा ऐसा हुआ तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget