एक्सप्लोरर

'ये सर्जिकल स्ट्राइक का समय नहीं...', पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान

Pahalgam Terror Attack: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम ऐसी तुच्छ राजनीति से ऊपर उठें और इस मुद्दे का निर्णायक रूप से सामना करें.

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार के समर्थन का ऐलान किया है. इसी बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान आया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार (27 अप्रैल, 2025) को पहलगाम हमले को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं मुख्यधारा की मीडिया और केंद्र सरकार के शीर्षस्थ लोगों के आचरण पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार चूकों की गहराई से जांच करने के बजाय वो लोग एक खास राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने वाले कथानक को आगे बढ़ाने पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करते दिखते हैं.

'अब समय आ गया है कि पीओके को वापस हासिल किया जाए'
टीएमसी सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम ऐसी तुच्छ राजनीति से ऊपर उठें और इस मुद्दे का निर्णायक रूप से सामना करें. यह पाकिस्तान को और ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक या प्रतीकात्मक धमकियों का समय नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अब पाकिस्तान को उनकी समझ में आने वाली भाषा में सबक सिखाने का समय है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस हासिल किया जाए. बस.

'देश के लोगों का खून खौल रहा है'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीते दिनों संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने एक सुर में कहा था कि भारत सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसके साथ हैं. राहुल गांधी ने भी सरकार की हर कार्रवाई में उनके समर्थन का ऐलान किया. अभिषेक बनर्जी का बयान ऐसे समय में आया है जब मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. रविवार को 'मन की बात' में पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत के लोगों को खून खौल रहा है. पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें:

'बिना बताए झेलम में छोड़ेगा पानी, बाढ़ आएगी और खाली हो जाएगा PoK', बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच

वीडियोज

PM Modi Speech In Rajya Sabha: लोकसभा में हुई घटना पर PM ने Congress को दिया जवाब | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के गरीबों को सलाम.. Congress के लिए गरीबों ने' | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के सामने चुनौतियां क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है'
संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Rahul Gandhi | PM Modi
Khabar Gawah Hai: संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Congress Vs BJP | Megha Prasad |ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर संग कर ली सगाई? फोटो शेयर कर बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया
एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर संग कर ली सगाई? फोटो शेयर कर बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Kitchen Oil Spill Cleaning: किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर
किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर
टेलीकॉम और फाइनेंस वालों के लिए खुशखबरी, BSNL में नौकरी का मौका; जानें पूरी डिटेल
टेलीकॉम और फाइनेंस वालों के लिए खुशखबरी, BSNL में नौकरी का मौका; जानें पूरी डिटेल
Embed widget