एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने आदिल गुरी और आसिफ शेख का घर उड़ाया

Jammu Kashmir Terror Attack: भारतीय सेना के जवान जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहा हैं. इस दौरान त्राल में एक आतंकी के घर में धमाका हो गया.

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. एनआईए ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर हमले की जांच भी शुरू कर दी है. पहलगाम हमले में आतंकी आसिफ शेख और आदिल गुरी का नाम भी सामने आया था. पुलिस आसिफ और आदिल के घर सर्च ऑपरेशन करने गई थी. इस दौरान उनका घर ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया. पुलिस का कहना है कि उसके घर में संदिग्ध सामान भी था.

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है. उसका साथ पुलिस भी दे रही है. सुरक्षा बल के जवान आदिल और आसिफ शेख के घर सर्च ऑपरेशन के लिए गए थे. इस दौरान संदिग्ध सामान देख खतरे का एहसास हुआ. सुरक्षा बल के जवान यह देख तुरंत पीछे हट गए, तभी बड़ा धमाका हो गया. इसमें घर बुरी तरह टूट गया. पुलिस का कहना है कि घर में विस्फोटक सामग्री थी. इसी वजह से धमाका हुआ है.

आदिल ने 2018 में ली थी आतंक की ट्रेनिंग -

आदिल थोकर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है. उसे आदिल गुरी के नाम से भी जाना जाता है. आदिल बीजबेहरा का रहने वाला है. उसका घर धमाके में उड़ा दिया गया. पहलगाम हमले में आदिल का नाम भी सामने आया था. उसने 2018 में कानूनी रूप से पाकिस्तान की यात्रा की थी. कथित तौर पर उसने पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग ली थी. वह पिछले साल ही जम्मू कश्मीर लौट है.

एलओसी के पास पाकिस्तान ने की फायरिंग -

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. उसने एलओसी के कुछ हिस्सों में फायरिंग की. भारतीय सेना ने उसको करारा जवाब दिया है. हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है. भारतीय सेना भी हाई अलर्ट पर है. 

श्रीनगर-उधमपुर जाएंगे भारतीय सेना के प्रमुख -

बॉर्डर पर तनाव की स्थिति के बीच भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर और उधमपुर जाएंगे. वे जल्द ही यहां के लिए रवाना होंगे. जनरल उपेंद्र द्विवेदी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहलगाम पहुंचे थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीसीएस की बैठक हुई. इसमें अहम फैसले लिए गए.

 

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: भारत को उकसा रहा पाकिस्तान, बॉर्डर पर रातभर की फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget