एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: तनाव के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

Owaisi on Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और भारत तनाव के बीच मोदी सरकार से बड़ी मांग की है. जानिए ओवैसी ने क्या कहा है.

Owaisi on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है. आम हो या खास, हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से यही मांग है कि पाकिस्तान को एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में डालना चाहिए, तभी उनको समझ में आएगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वैष्णो देवी के पास एक स्थान है, जहां पिछले साल जुलाई में 60 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी. इसलिए, एक निवारक नीति पर विचार करने की आवश्यकता है. सर्वदलीय बैठक में पूरे विपक्ष ने सरकार से कहा कि आप कार्रवाई करें, जो भी आपको सही लगे, हम आपका समर्थन करेंगे ताकि मरने वालों के परिवारों को न्याय मिल सके और ऐसी घटना दोबारा न हो. इसलिए हम सरकार का पूरा समर्थन कर रहे हैं."

आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत- ओवैसी

उन्होंने आगे कहा, "पहलगाम में जिन आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया, वे पाकिस्तान में मौजूद हैं. उनको वहीं से ही पूरा सपोर्ट मिलता है और इसके बाद आतंकी बॉर्डर पार करके पहलगाम में आए और आतंकी हमले को अंजाम दिया. इससे पहले जब मुंबई में 26/11 अटैक हुआ था तो पाकिस्तान ने अपना हाथ होने से इनकार किया था, लेकिन जब कसाब पकड़ा गया तो उन्हें स्वीकार करना पड़ा. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार क्या रुख लेगी, ये उनके ऊपर है. हमारा मानना है कि आतंकियों को रोकने और उन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है."

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को सोच-समझकर बोलना चाहिए, जितना पाकिस्तान का सालभर का बजट है, उससे ज्यादा हमारा बजट डिफेंस का है. पाकिस्तान का समय भारत से आधा घंटा पीछे है, लेकिन मैं यही कहूंगा कि हमसे पाकिस्तान 30 मिनट पीछे नहीं, बल्कि 30 साल पीछे है और वहां के राजनेताओं को अपनी बकबक बंद कर देनी चाहिए. पाकिस्तान को अपने अंदरूनी मसले देखने चाहिए."

यह भी पढ़ें-

'पाकिस्तानी हुकूमत की नाजायज औलाद है लश्कर-ए-तैयबा', पहलगाम हमले को लेकर PAK पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget