एक्सप्लोरर

'गोलियां पर गोलियां चल रही थीं', पीड़ित ने सुनाया पहलगाम में आतंकी हमले का खौफनाक मंजर

Kashmir Terror Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 की दोपहर में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ. इस आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई और काफी संख्या में लोग घायल भी हुए.

Jammu Kashmir Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) की दोपहर करीब डेढ़ बजे आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. गोलियों की आवाजें सुनकर पूरे में अफरातफरी मच गई. लोग अपनी और अपने परिवारवालों की जाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस आतंकवादी हमले में अब तक 2 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

इस आतंकवादी हमले के बाद कई लोगों ने उस खौफनाक मंजर के बारे में बताया. लोगों ने बताया कि वहां पर मौजूद सभी पर्यटकों अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे हुए थे. पहलगाम में इस आतंकी हमले के बाद एक चश्मदीद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की. चश्मदीद युवक ने एएनआई से कहा, “दोपहर में अचानक गोलियां चलने की आवाजें आने लगी. गोलियों की आवाज सुनकर हम सभी वहां से भाग गए. युवक ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ पहलगाम घूमने आया था. लेकिन अचानक गोलियों की आवाज सुनकर वो सभी वहां से भाग गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

युवक ने आगे कहा कि जब हम भाग रहे थे तो मम्मी बर्फ पर फिसल गई और उन्हें चोट लग गई. रास्ता काफी खतरनाक था और मम्मी पहाड़ चढ़ते-चढ़ते रास्ते में गिरकर घायल हो गई.

गोली चलाने वालों के बारे में पूछने पर युवक ने कहा कि हमने किसी को गोली चलाते हुए नहीं देखा. लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर लगा कि 4-5 लोग थे. उसने कहा कि कम से कम 10 से 15 मिनट तक गोलियां चलने की आवाजें आई. इसके अलावा लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें की बहुत आ रही थी. काफी लोग आतंकियों की गोलियों से अपनी जान बचाकर भाग रहे थे.

पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे आतंकवादी

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकवादी पुलिस की वर्दी में आए थे और अचानक से उन्होंने पर्यटकों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 28 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget