एक्सप्लोरर

सेना की वर्दी को आतंकियों ने बनाया ढाल, फिर पाक से हुई दहशतगर्दों की एंट्री, जानें कैसे पहलगाम दहला?

पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है. इस घटना में 8 से 10 आतंकी शामिल थे. 2 से 3 आतंकी जो स्थानीय मददगार थे, उनके पुलिस की वर्दी में होने की आशंका है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में 8 से 10 आतंकी शामिल हो सकते हैं. 2 से 3 आतंकी जो स्थानीय मददगार थे, उनके पुलिस की वर्दी में होने की आशंका है. वहीं, 5 से 7 आतंकी पाकिस्तानी मूल के होने की जानकारी सामने आई है. 

अब तक की जानकारी के मुताबिक, दो से तीन आतंकी जो पुलिस की वर्दी में थे उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों की इस इलाके में पहुंचने में मदद की. साथ ही किसी को शक ना हो इस वजह से वही लोग स्थानीय भाषा में बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे और पाकिस्तानी आतंकी उनके साथ-साथ उस जगह पर पहुंचे जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया. अब तक की जानकारी के मुताबिक अधिकतर हत्याओं में पाकिस्तानी मूल के आतंकियों का ही हाथ होने की खबर सामने आई है.

पुलिस की वर्दी में थे आतंकी

शुरुआती जानकारी से पता चला है कि जो स्थानीय आतंकी पुलिस की वर्दी में थे. उन्होंने ही इस पूरे इलाके की रेकी कर जानकारी जुटाई थी, मकसद यही था कि जब हमला हो तो उस दौरान टूरिस्ट तक किसी भी तरह की सहायता ना पहुंच सके.

पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग

पहलगाम में दर्दनाक आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने हाई लेवल इमरजेंसी मीटिंग की है. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर और विदेश सचिव (FS) के साथ आपात बैठक की और पूरे हालात की जानकारी ली. पीएम मोदी ने इस हमले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से कहा है कि आतंकवाद से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही घायलों को तुरंत हरसंभव मदद दी जाए.

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का भी पहला रिएक्शन सामने आया है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा इससे (हमले) से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं.

ये भी पढ़ें-

पहलगाम पर हुआ हमला तो सऊदी छोड़ आए पीएम मोदी, फ्लाइट से उतरते ही एयरपोर्ट पर NSA डोभाल संग की मीटिंग

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget