एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे ने दी जानकारी

Kashmir Terror Attack: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाना चाहिए.

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की एकता और अखंडता पर कायरतापूर्ण हमला बताया है. उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों को ढूंढ़ निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना होगा.

कर्नाटक के बेंगलुरु में खरगे ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या से हमें गहरा दुःख और सदमा पहुंचा है. निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को मारने वाले इंसान नहीं हो सकते. खरगे ने उनकी गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की भी जानकारी दी. 

'गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी' 
खरगे ने बताया कि इस विषय पर चर्चा के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक भी होगी. उन्होंने कहा कि इस मामले पर हम सब एक हैं. हमें आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट होना होगा. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, इस नरसंहार में मारे गए पर्यटकों को न्याय दिलाने का है.

'अमरनाथ यात्रा को लेकर हो कड़ी सुरक्षा' 
सरकार को आगाह करते हुए खरगे ने कहा कि कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और हर साल लाखों पर्यटक इसमें हिस्सा लेते हैं. पहले भी यात्रा के दौरान इस तरह के हमले हो चुके हैं. इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्यटक जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और वहां के लोगों की आय का सबसे बड़ा जरिया हैं. इस हमले से इस वर्ष स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए. 

उन्होंने अपेक्षा जताई कि पहलगाम हमले से संबंधित जब जरूरी कार्रवाई हो जाए और पूरी जानकारी मिल जाए तो सरकार सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर आतंकवाद की चुनौती से निपटने के बारे में चर्चा करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार के साथ समन्वय, सहयोग और साझेदारी करने को प्रतिबद्ध है. 

ये भी पढ़ें:

भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग बंद, सिंधु जल समझौते पर रोक; पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने लिए एक्शन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget