एक्सप्लोरर

'रावलपिंडी को तहस-नहस कर दिया जाना चाहिए, अब कोई बातचीत नहीं', पहलगाम हमले को लेकर बोलीं शमा मोहम्मद

Kashmir Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाने का समय आ गया है जिसे वे कभी न भूले.

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को हुए आतंकी हमले ने देश को सन्न कर दिया है. एक ओर जहां आमजनों में पाकिस्तान के खिलाफ भयंकर आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद का भी बड़ा बयान सामने आया है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए तीखा बयान दिया और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'रावलपिंडी को तहस-नहस कर दिया जाना चाहिए. अब कोई बातचीत नहीं, कोई व्यापार नहीं, कोई क्रिकेट नहीं, कोई सांस्कृतिक गतिविधि नहीं.'

'पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए, जो कभी न भूले'
शमा मोहम्मद ने कहा, 'पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाने का समय आ गया है जिसे वे कभी न भूलें. जय हिंद.' इससे पहले एक पोस्ट में उन्होंने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को लेकर उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को आतंकवाद को खत्म करने के खोखले दावे करने के बजाय जम्मू-कश्मीर की जमीनी स्थिति के बारे में स्पष्ट होना चाहिए.

घाटी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर में हाल के सालों में ये सबसे भयंकर हमला है. पहलगाम की सुंदर बैसरन घाटी में हुए इस हमले में आतंकवादी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए और टूरिस्टों पर खुलेआम फायरिंग कर दी. अलग-अलग चश्मदीदों ने इस पूरी घटना को जो जानकारी बताई है वो बहुत हैरान कर देने वाली है.

इस आतंकी हमले में कई लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर घाटी में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है.

ये भी पढ़ें:

'मैंने कलमा पढ़ना शुरू कर दिया, इसलिए बच गया', प्रोफेसर ने बताया पहलगाम हमले में कैसे बच पाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget