एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: धरती के स्वर्ग में दहशत! पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए टेरर अटैक में शामिल एक आतंकी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. एनआईए की टीम बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंच गई है.

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी करीब दो हफ्ते पहले ही भारत में दाखिल हो गए थे. आतंकी पीर पंजाल से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे. आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊद अरब दौरे से लौट आए. वहीं बुधवार सुबह एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई.

दरअसल पहलगाम की बैसरन घाटी को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. यह जगह बेहद खूबसूरत होने की वजह से पर्यटकों को काफी पसंद आती है. मंगलवार को भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मंजर हो सकता है. उनकी खुशी पल भर में मातम में तब्दील हो जाएगी. आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने को कहा. इसके बाद गोली मार दी.

किसने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी -

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है. लश्कर और ओवर ग्राउंड वर्कर की भी मदद ली गई. टीआरएफ के ये आतंकी हिट एंड रन की तकनीक पर काम करते हैं. आतंकियों ने पहले घाटी में रेकी की होगी और इसके बाद पर्यटकों को निशाना बनाया. 

आतंकियों ने किस रास्ते से भारत में ली एंट्री -

रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी भारत में दो हफ्ते पहले ही आ गए थे. आतंकियों ने पीर पंजाल की पहाड़ियों से होते हुए राजौरी और फिर वधावन का रास्ता चुना. इसके बाद पहलगाम पहुंचे. इस इलाके में बड़ी संख्या में गुज्जर बकरवाल की आबादी है.

सीसीएस बैठक में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊद अरब से लौटने के बाद सबसे पहले हमले से जुड़ी जानकारी ली. एनएसए अजीत डोवाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम हमले से जुड़ी ब्रीफिंग प्रधानमंत्री मोदी को दी. प्रधानमंत्री अब जल्द ही सीसीएस की बैठक में हिस्सा लेंगे.

प्रारंभिक जांच में क्या-क्या आया सामने -

  • कुछ आतंकियों के हेलमेट पर कैमरे लगे थे.
  • आतंकियों ने हमले की वीडियोग्राफी की और उसे अपने आकाओं के पास भेजी.
  • तीन आतंकवादियों ने पुरुष और महिलाओं को अलग किया.
  • फिर पहचान सुनिश्चित की गई की हिन्दू हैं या मुसलमान.
  • सारे आतंकी सामने नहीं आए थे.
  • कुछ लोगों को आतंकवादियों ने स्नाइपर फायर की तरह दूर से भी गोली मारी.
  • कई लोगों की जान खून ज़्यादा बह जाने के कारण गई.
  • ऐसा लगता है कि हमले के लिए इस जगह को जानबूझकर चुना गया था.
  • जगह की वजह से बचाव में समय लगेगा और इसलिए हताहतों की संख्या ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attacker Photo: पहलगाम टेरर अटैक में शामिल आतंकी की पहली तस्वीर आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget