एक्सप्लोरर

रामविलास पासवान को पद्मभूषण मिलने पर भावुक हुए चिराग पासवान, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लोजपा संस्थापक को पद्मभूषण मिलने पर खुशी जताई है. चिराग पासवान ने पद्मभूषण के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया है.

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया है. रामविलास पासवान को सम्मानित किए जाने पर उनके पुत्र और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह पार्टी के हर सदस्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है और परिवार के लिए एक भावुक लम्हा है.

चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए कहा, "लोक जनशक्ति पार्टी के हर सदस्य के लिए पार्टी के संस्थापक को पद्मभूषण अवार्ड मिलना अत्यंत गर्व की बात है. परिवार के लिए भी यह भावुक लम्हा है. लोक जनशक्ति पार्टी इस सम्मान से मिली नई ऊर्जा के साथ रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करेगी."

चिराग ने कहा, "पापा ने पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए व वंचित दलित पिछड़ो की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित किया.भारत सरकार द्वारा पापा को 51 साल के बेदाग राजनीतिक जीवन के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है."

लोजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार जताते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े थे. पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्रीजी ने पापा को हमेशा सम्मान दिया. पद्मभूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार.''

रामविलास पासवान मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री थे. पिछले साल अक्टूबर में उनका निधन हो गया. दलित नेता दिवंगत रामविलास पासवान को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ-साथ असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को भी मरणोपरांत पद्मभूषण अवार्ड से नवाजा गया है.

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, इन रास्तों से गुजरेगा किसानों का हजारों ट्रैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget